अब एक बैंक अकाउंट से पूरा परिवार करेगा यूपीआई लेनदेन! जानिए क्या है “डेलिगेटेड UPI पेमेंट’

अब यूपीआई पेमेंट्स का उपयोग करने वाले उपयोगकर्ताओं के लिए एक बड़ी खबर है। दरअसल अब पूरे परिवार को एक ही बैंक अकाउंट से ट्रांजेक्शन करने की सुविधा मिलेगी।
अब एक बैंक अकाउंट से पूरा परिवार करेगा यूपीआई लेनदेन! जानिए क्या है “डेलिगेटेड UPI पेमेंट’

डिजिटल पेमेंट्स में एक नई क्रांति लाने वाली यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) अब एक नया और अत्याधुनिक फीचर लेकर आ रही है, जिससे पूरे परिवार को एक ही बैंक अकाउंट से ट्रांजेक्शन करने की सुविधा मिलेगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने हाल ही में मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee, MPC) की बैठक में UPI से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए, जिनमें “डेलिगेटेड UPI पेमेंट” फीचर का ऐलान प्रमुख है।

दरअसल डिजिटल पेमेंट्स के क्षेत्र में भारत में UPI ने एक अहम भूमिका निभाई है। हर दिन लाखों लोग UPI के माध्यम से अपने बैंक खातों से आसानी से भुगतान कर रहे हैं। असल में UPI ने न केवल नकद रहित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दिया है, बल्कि लेन-देन की प्रक्रिया को भी तेज, सरल और सुरक्षित बना दिया है। अब, RBI ने UPI में एक नया और उपयोगी फीचर जोड़ने की योजना बनाई है, जिससे यह सेवा और अधिक प्रभावी हो जाएगी।

MPC की बैठक के बाद किया गया एलान

वहीं आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने MPC की बैठक के बाद UPI की नई सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब UPI के जरिए टैक्स पेमेंट की सीमा को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, एक नया और महत्वपूर्ण फीचर “डेलिगेटेड UPI पेमेंट” पेश किया गया है। यह फीचर UPI के उपयोग को और भी सरल और प्रभावशाली बनाएगा, विशेष रूप से उन परिवारों के लिए जो एक ही बैंक अकाउंट का साझा उपयोग करते हैं।

जानिए क्या है यह सुविधा?

दरअसल डेलिगेटेड UPI पेमेंट एक नवीन सुविधा है जो उपयोगकर्ताओं को अपने बैंक अकाउंट से जुड़े UPI अकाउंट के माध्यम से किसी और व्यक्ति को लेन-देन का अधिकार सौंपने की अनुमति देती है। उदाहरण के लिए, यदि आप अपने बैंक अकाउंट से UPI पेमेंट करते हैं, तो इस नए फीचर के जरिए आप अपने परिवार के किसी सदस्य, जैसे कि आपके बच्चे या माता-पिता, को भी उसी बैंक अकाउंट से UPI ट्रांजेक्शन करने की अनुमति दे सकते हैं। यह सुविधा आपके वित्तीय प्रबंधन को और भी सुगम और लचीला बनाएगी।

बता दे कि डेलिगेटेड UPI फीचर से परिवार के सदस्य आपसी लेन-देन को और अधिक सहजता से कर सकेंगे। यह सुविधा खासकर उन परिवारों के लिए लाभकारी होगी, जिनके पास एक ही बैंक अकाउंट है। माता-पिता इस फीचर का उपयोग करके अपने बच्चों को छोटे-छोटे खर्चों के लिए UPI पेमेंट करने की अनुमति दे सकते हैं, जिससे बच्चे स्वयं छोटे खर्चे आसानी से चुका सकेंगे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews