अब महंगे पेट्रोल से मिलेगी राहत, IOCL ने उतारा सस्‍ता ईंधन, जानें

petrol-diesel-price-hike-after-union-budget--in-madhya-pradesh-

नई दिल्ली,डेस्क रिपोर्ट। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) ने नए तरह का पेट्रोल बाजार में लेकर आया है, जो असम के तिनसुकिया जिले में 15 प्रतिशत मेथनॉल के मिश्रण वाले पेट्रोल ‘एम15’ (M 15) को पायलट प्रोजेक्‍ट के तौर पर उतारा गया है।

यह भी पढ़े…आमिर खान की बेटी इरा खान ने इंस्टाग्राम पर किया गंभीर समस्या का खुलासा, जाने यहाँ

आपको बता दें कि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री रामेश्वर तेली ने नीति आयोग के सदस्य वी के सारस्वत और आईओसी के चेयरमैन एस एम वैद्य की उपस्थिति में शनिवार (30 अप्रैल 2022) को ‘एम15’ पेट्रोल का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया। तेली ने कहा कि मेथनॉल के मिश्रण से ईंधन की बढ़ती कीमतों से राहत मिलेगी। कीमत में कमी आने से आम आदमी को काफी राहत म‍िलेगी।

यह भी पढ़े…MP News : 10 हजार के इनामी डकैतकल्ली गुर्जर के रिश्तेदार के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर

उन्होंने कहा, ‘एम15 (M 15 Petrol) को प्रायोगिक तौर पर ऊर्जा के मामले में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आईओसी कदम उठा रही है। इस पहल के लिए तिनसुकिया का चयन यहां मेथनॉल की सुगम उपलब्धता को देखते हुए किया गया। इससे आयात का बोझ भी घटेगा।

यह भी पढ़े…“BULLDOZER MAFIA RAJ” के तहत सीएम योगी के अधिकारियों को निर्देश, बनाएं लिस्ट और खत्म करें अपराध

तिनसुकिया का चयन यहां मेथनॉल की आसानी से उपलब्धता होने को देखते हुए किया गया। इसका उत्पादन असम पेट्रोकेमिकल लिमिटेड करती है। मेथनॉल का इस्तेमाल वर्तमान में चीन, जापान, इटली, स्वीडन, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इजराइल और कई दूसरे यूरोपीय देशों में काफी किया जा रहा है। दुनिया भर में समुद्री क्षेत्र में मेथनॉल ईंधन के तौर पर काफी प्रयोग किया जा रहा है और स्वीडन जैसे देश इसके इस्तेमाल में सबसे आगे हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews