Bank Holiday: जल्द ही निपटा लीजिए जरूरी काम, 18 से 31 अक्टूबर के बीच लगातार 9 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें लिस्ट

bank holiday in oct nov 2023

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बैंक यूजर्स के लिए जरूरी खबर है। अगर बैंक संबंधित कोई काम है तो जल्द से जल्द निपटा लीजिए, क्योंकि 18 अक्टूबर (October Bank Holiday 2022) से 31 अक्टूबर के बीच 9 दिन बैंक बंद रहने वाले है। इन छुट्टियों में दूसरा और चौथा शनिवार, रविवार, धनतेरस, नरक चतुर्दर्शी और दिवाली जैसे अन्य त्योहार शामिल हैं।रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा जारी छुट्टियों की लिस्ट में सभी राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट अलग-अलग है। ये छुट्टियां सभी राज्यों में लागू नहीं होती।

यह भी पढ़े..कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आज होगी वोटिंग, सामने आया शशि थरूर का बड़ा बयान

इसमें 22 से 25 अक्टूबर तक लगातार 4 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। अक्टूबर महीने में कुल 5 रविवार पड़ेंगे, जब बैंकों में पूरी तरह अवकाश होगा। इसके बाद 24 और 25 अक्टूबर को दिवाली की वजह से बैंकों में अवकाश रहेगा। इसके चलते बैकिंग संबंधित जैसे चेकबुक, पासबुक, एटीएम और अकाउंट और ट्रांजेक्शन के काम प्रभावित हो सकते है। राहत की खबर ये है कि ऑनलाइन (Online transaction) सेवाएं Google Pay, Phone Pay, Paytm,इंटरनेट बैंकिंग (Online Transfer) सेवाएं जारी रहेगी, लेकिन चेकबुक-पासबुक के कामों पर असर पड़ सकता है।

October Bank Holidays

  • 18 अक्टूबर – कटि बिहू (गुवाहाटी में छुट्टी)
  • 22 अक्टूबर – चौथा शनिवार
  • 23 अक्टूबर – रविवार
  • 24 अक्टूबर – काली पूजा /दीवाली / नरक चतुर्दशी) (गंगटोक, हैदराबाद और इंफाल को छोड़कर पूरे देश में छुट्टी)
  • 25 अक्टूबर – लक्ष्मी पूजा/दिवाली/गोवर्धन पूजा ( गंगटोक , हैदराबाद, इंफाल और जयपुर में छुट्टी)
  • 26 अक्टूबर – गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत नव वर्ष दिवस/भाई दूज/दिवाली (बाली प्रतिपदा)/लक्ष्मी पूजा/प्रवेश दिवस (अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेंगलुरु, देहरादून, गैगटाक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिमला, श्रीनगर में अवकाश रहेगा)
  • 27 अक्टूबर – भाई दूज / चित्रगुप्त जयंती / लक्ष्मी पूजा / दीपावली / निंगोल चक्कूबा ( गंगटोक, इंफाल, कानपुर, लखनऊ में छुट्टी)
  • 30 अक्टूबर – रविवार
  • 31 अक्टूबर – सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन/सूर्य षष्ठी डाला छठ (सुबह की अर्घ्य)/छठ पूजा (अहमदाबाद, रांची और पटना में अवकाश रहेगा)
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews