
Sachin Bansal’s Success Story : भारत में इन दिनों ई-कॉमर्स साइट Flipkart को बच्चा-बच्चा जानता है। इस कंपनी को करोड़ों लोगों तक पहुंचाने के लिए बहुत से लोगों की मेहनत लगी है। दरअसल, यह एक ऐसी साइट है, जहां पर आपको हर तरह के प्रोडक्ट जैसे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक के कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, खाने पीने की चीज, इत्यादि सब कुछ मिल जाएगी। इसके साथ ही आपको समय-समय पर ऑफर भी दिया जाता है, वह भी डिस्काउंट के साथ। बता दें कि यह एक ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म है, जहां आप घर बैठे कोई भी चीज आसानी से खरीद सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर सचिन बंसल की सक्सेस स्टोरी बताएंगे, जो करोड़ों में नहीं बल्कि अरबों के मालिक बन चुके हैं। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि जो इंसान कभी नौकरी के लिए दर-दर भटक रहा था, वह आज किसी की पहचान को मोहताज नहीं है। आइए जानते हैं विस्तार से…

IIT दिल्ली से की पढ़ाई
बता दें कि सचिन बंसल ने अपनी पढ़ाई IIT दिल्ली से पूरी की है। फिर जब वह 2005 में पास आउट हो गए, तो उन्होंने खुद का ऑनलाइन स्टोर शुरू करने की बात सोची। उनका लक्ष्य 5 करोड़ इंटरनेट यूजर को टारगेट करना था। हालांकि, यह वह दौर था जब बहुत कम लोग ही इंटरनेट का उपयोग करते थे, लेकिन सचिन बंसल ने इसमें भविष्य में होने वाले बड़े बदलाव को भांप लिया था। कहते हैं कि मेहनत और लगन अगर सच्ची हो तो पूरी कायनात उसे पूरी करने में लग जाती है, ठीक वैसा ही सचिन बंसल के साथ भी हुआ।
लोगों को मिल रहा रोजगार
दरअसल, नौकरी पाने के लिए दर-दर की ठोकरे खाने के बाद सचिन अपने दोस्त बिन्नी बंसल के साथ मिलकर रुपए जमा कर फ्लिपकार्ट की स्थापना। जिसे साल 2007 में बेंगलुरु में स्थित एक छोटे से 2BHK फ्लैट से शुरू किया गया था और आज इसका नेटवर्क देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी फैल चुका है। आज इस कंपनी का टर्नओवर अरबों में हैं जोकि यूनिकॉर्न बन चुकी है। धीरे-धीरे यह अमेजन को भी टक्कर देने लगा। जिस कारण अमेजन को बड़ा झटका भी लगा था। वहीं, Flipkart पर आपको आपकी जरूरत के हिसाब से सारी चीज उपलब्ध हो जाती है, जिसे आप घर बैठे आसानी से खरीद सकते हैं। इसके साथ ही इस कंपनी से हजारों लोगों को रोजगार मिल रहा है।
सचिन बंसल की नेट वर्थ
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, सचिन बंसल की कुल संपत्ति 1.3 अरब डॉलर है। इंडियन करेंसी के मुताबिक, यह रकम 10,648 करोड रुपए बनती है। वहीं, वॉलमार्ट ने फ्लिपकार्ट के 77% शेयर को 16 अरब डॉलर के सौदे पर खरीदा है जोकि इंटरनेट की दुनिया का सबसे बड़ा सौदा बन चुका है। बता दें कि फ्लिपकार्ट में आपको पे-लेटर से लेकर ईएमीआई तक का ऑप्शन मिलता है, जहां से आप पहले खरीदारी कर बाद में पैसों का भुगतान कर सकते हैं। इसके साथ ही डिफेक्टिव सामान को रिटर्न करने के लिए समय दिया जाता है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

