Patanjali Foods FPO: बाबा रामदेव की कंपनी निवेशकों को देगी मुनाफा कमाने का मौका, जल्द खुलेगा एफपीओ, जानें

Patanjali Foods FPO: बाबा रामदेव की कंपनी निवेशकों को देगी मुनाफा कमाने का मौका, जल्द खुलेगा एफपीओ, जानें

Patanjali Foods FPO: बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड्स जल्द ही अपना एफ्पीओ ला सकता है। यह देश की सबसे बड़ी खाद्य तेल कंपनियों में से एक है। साल 2022 में भी कंपनी FPO लेकर आई थी। यह एफएमसीजी कंपनी महज एक साल के अंदर अपना दूसरा एफपीओ लाने की तैयारी कर रही है। इस बात की जानकारी खुद योग गुरु बाबा रामदेव ने दी है। अप्रैल में ऑफरिंग की प्रक्रिया शुरू हो सकती हो। यह कदम कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज के पतंजलि फूड्स के प्रोमोटरों के शेयरों को फ्रिज करने के फैसले के बाद उठाया है। इस एफपीओ के जरिए पब्लिक शेयरहोल्डिंग को घटाकर 25% करने का प्लान बना रही है।

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक बाबा रामदेव ने शेयरधारकों और निवेशकों को भरोसा दिलाया है कि पतंजलि फूड्स लिमिटेड के ऑपरेशन, ग्रोथ और फाइनेंशियल परफॉरमेंस पर इसका कोई असर नहीं होगा। इस बारे में निवेशकों को चिंता करने की जरूरत भी हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होनें कहा कि “कंपनी बहुत ही बेहतरीन तरीके से पतंजलि फूड्स के ऑपरेशन को चला रही है। साथ ही कारोबार के विस्तार को लेकर मुनाफा, डिस्ट्रीब्यूशन और परफॉरमेंस का पूरा ख्याल रख रही है।”

बाबा रामदेव के मुताबिक पतंजलि फूड्स के जरिए कंपनी 6 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी। इस बार बाजार की स्थिति अनुकूल ना होने के कारण एफपीओ लाने में देरी हुई है। एफपीओ की प्रक्रिया अप्रैल से शुरू होगी। वहीं कंपनी ने कहा कि, “कई विदेशी और घरेलू निवेशक पतंजलि फूड्स में निवेश के लिए तैयार हैं।”

बता दें कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे सटक एक्सचेंज (BSE) ने मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग के नियमों का पालन ना करने पर पतंजलि ग्रुप की पतंजलि फूड्स के प्रवर्तकों के शेयरों को जब्त किया है। इस बारे में बाबा रामदेव ने कहा कि कंपनी के कामकाज और वित्तीय प्रदर्शन पर असर नहीं पड़ेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews