Paytm Bank: पेटीएम बैंक के चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, कंपनी द्वारा बनाया गया नया बोर्ड, जल्द होगी नए चेयरमैन की नियुक्ति

Paytm Bank: पेटीएम बैंक के चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, कंपनी द्वारा बनाया गया नया बोर्ड, जल्द होगी नए चेयरमैन की नियुक्ति

Paytm Bank: पेटीएम के रेगुलेटरी फाइलिंग के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 26 फरवरी पेटीएम पेमेंट्स बैंक (PPBL) के बोर्ड से पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने रिजाइन कर दिया है। जिसके बाद अब पेटीएम पेमेंट्स बैंक के नए चेयरमैन की नियुक्ति के लिए भी कंपनी द्वारा प्रोसेस शुरू कर दी गई है। इसके लिए कंपनी द्वारा नया बोर्ड भी तैयार कर लिया गया है। आपको बता दें की काफी समय से पेटीएम चर्चा का विषय बना हुआ है।

वहीं अब जानकारी के अनुसार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के चेयरमैन रह चुके श्रीनिवासन श्रीधर बोर्ड के मेंबर होंगे। वहीं इनके अलावा रिटायर्ड IAS देबेंद्रनाथ सारंगी के साथ साथ बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्व एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अशोक कुमार गर्ग और रिटायर्ड IAS रजनी सेखरी सिब्बल भी पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बोर्ड में शामिल हो सकते है।

लगातार दिया जा रहा इस्‍तीफा:

दरअसल आपको बता दें पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बोर्ड से दो इंडिपेंडेंट डायरेक्टर पेटीएम के फाउंडर विजय के इस्तीफा देने से पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। जानकारी के अनुसार बैंक ऑफ अमेरिका और प्राइस वाटरहाउस कूपर्स (PWC) के कार्यकारी रह चुके शिंजिनी कुमार ने भी दिसंबर में ही इस्तीफा दे दिया था। इसके साथ साथ SBI की पूर्व डिप्‍टी मैनेजिंग डायरेक्‍टर मंजू अग्रवाल ने भी पेटीएम के बोर्ड मेंबर से इस्तीफा दे दिया था।

चार बैंकों के साथ होगी पार्टनरशिप :

सूत्रों के अनुसार रेगुलेटरी नियमों के उल्लंघन की समस्या से जूझ रहा पेटीएम पेमेंट बैंक अब अपने UPI सर्विस को जारी रखने के लिए कई कोशिश कर रहा है। जानकारी के अनुसार अब पेटीएम पेमेंट बैंक देश के चार बड़े बैंकों-एक्सिस बैंक, HDFC बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यस बैंक के साथ पार्टनरशिप करने का मन बना चूका है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews