Paytm IPO : देश का सबसे बड़ा आईपीओ खुला, कीमत 18,300 करोड़ रुपये

Paytm IPO : देश का सबसे बड़ा आईपीओ खुला, कीमत 18,300 करोड़ रुपये

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  ऑनलाइन पेमेंट कंपनी पेटीएम (Paytm) के आईपीओ (IPO) का इंतजार ख़त्म हो गया है। देश का सबसे बड़ा IPO आज सोमवार को खुल गया। Paytm में निवेश करने वाले अब इसमें निवेश कर सकते हैं। निवेश का मौका 10 नवम्बर तक ही मिलेगा।  Paytm के IPO का साइज 18300 करोड़ रुपये है ये देश का अब तक का सबसे बड़ा IPO है इससे पहले सरकारी कोल कंपनी कोल इंडिया 15000 करोड़ का IPO लाई थी।

जानकारी के मुताबिक Paytm का प्राइस बैंड 2080 – 2150 रुपये है। निवेशकों को कम से कम 6 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगानी होगी। अपर प्राइस बैंड 2150 के हिसाब से 12900 रुपये निवेश करना होगा। इसके बाद 1 के मल्टिपल में निवेश कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना चांदी दोनों में आई तेजी, ये हैं ताजे भाव

बता दें कि पहले Paytm की 16,600 करोड़ का IPO लाने की योजना थी जिसे बढ़ाकर 18,300 करोड़ किया गया है। इसमें 75 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व होगा, 15 प्रतिशत नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए होगा जबकि 10 प्रतिशत रिटेल निवेशकों के लिए होगा।

 ये भी पढ़ें – MP College: उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, 20 लाख छात्रों को भेजे जाएंगे SMS

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews