
Paytm News: पेटीएम यूजर्स के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। वन 97 कम्यूनिकेशन के स्वामित्व वाली डिजिटल पेमेंट कंपनी ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफ़ेस आधारित भुगतान सेवाओं के लिए भारत के 4 बैंकों से साझेदारी की है। इनमें सरकारी और प्राइवेट बैंक दोनों शामिल है। यूजर्स को जल्द ही नई UPI ID मिलेगी।
पेटीएम ने की इन बैंकों से साझेदारी
इन बैंकों के नाम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और यस बैंक हैं। दरअसल, पेटीएम ने बुधवार को बताया कि 16 अप्रैल को NPCI ने यूजर्स के माइग्रैशन को अनुमति प्रदान कर दी है। चार बैंक थर्ड पार्टी पेमेंट मॉडल (TRAP) पर चालू हैं। अब यूजर्स को इन बैंकों में विस्थापित किया जाएगा। यूजर्स के खातों इन बैंकों में ट्रांसफर किया जाएगा।
जानें पूरा प्रोसेस
पेटीएम यूजर्स से एक पॉप-अप नोटिफिकेशन के जरिए परमिशन मांगी जाएगी। उन्हें यूपीआई हैंडल के लिए @pthdfc @ptsbi, @ptyes और @ptsbi का ऑप्शन दिया जाएगा। सभी हैंडल उपभोक्ताओं द्वारा चुने से बैंक से कनेक्टेड होंगे।
क्या है TRAP?
यूपीआई ट्रांजेक्शन के लिए फोनपे और गूगल पे के बाद पेटीएम तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है। आरबीआई ने निर्देशानुसार पेटीएम पेमेंट बैंक की सेवा पिछले महीने की बंद हो चुकी है। जिसके बाद आरबीआई ने NPCI को TRAP को लेकर OCL के अनुरोध को स्वीकार करने की सलाह दी थी। एनपीसूआई के मुताबिक TRAP एक सर्विस प्रवाइडर है जो पीसीबी बैंक के जरिए यूपीआई में भाग लेता है। भारत में फिलहाल 24 टीआरएपी चल रहे हैं, जिसमें गूगल पे, Amazon Pay इत्यादि शामिल हैं।

