Pension Plan: पेंशन के साथ मिलेगा बीमा का लाभ, Tata का ये प्लान आएगा काम, जानें पूरा कैलकुलेशन

sbi scheme

Pension Plan: पेंशन और बीमा दोनों ही वित्तीय सुरक्षा के लिए जरूरी होते हैं। बीमा बुरे समय में आपके परिवार की सहायता करता है। यह आपको वित्तीय स्थिरता प्रदान करता है। वहीं पेंशन बुढ़ापे में एक निर्धारित इनकम की गारंटी देता है। ताकि व्यक्ति आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर हो सके। यदि आप बीमा और पेंशन दोनों को एक ही प्लान में ढूंढ रहे हैं तो टाटा का ULIP (यूनाइटेड लिंक्ड इन्श्योरेन्स प्लान) आपकी मदद कर सकता है। इस प्लान का नाम “Tata AIA Fortune Maxima Plan” है।

प्लान के फायदे

यह प्लान पॉलिसिहोल्ड को जीवन कवरेज की सुविधा प्रदान करता है । निवेशक की मृत्यु होने पर नॉमिनी को एकमुश्त राशि मिलती है। वहीं पॉलिसिहोल्डर के जीवन काल में मैच्योरिटी के बाद पेंशन का लाभ भी मिलता है। निवेश मासिक, अर्द्धवार्षिक, त्रिमाही और वार्षिक प्रीमियम भुगतान का विकल्प चुन सकते हैं। टाटा एआईए फॉर्च्यून मैक्सिमा में आयकर अधिनियम 1962  के धार 80सी के तहत टैक्स छूट की सुविधा भी मिलती है। भुगतान किए गए प्रीमियम का एक हिस्सा टैक्स योग आय से घटाया जाता है। प्लान के तहत लॉयल्टी एडिशन और सरेंडर करने की सुविधा भी मिलती है।

कैलकुलेशन

टाटा एआईए फॉर्च्यून मैक्सिमा प्लान में प्रवेश की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 55 वर्ष है। वहीं मैच्योरिटी की अधिकतम आयु 65 वर्ष है। प्रमियम अमाउन्ट के लिए कोई सीमा नर्धारित नहीं की गई है। वहीं न्यूनतम सलाना प्रीमियम 12000 रुपये है। इसपर 10 लाख रुपये तक की सुनिश्चित राशि (Sum Assured) मिलती है। इच्छुक निवेश ऑनलाइन या इन्श्योरेन्स एजेंट के जरिए प्लान खरीद सकते हैं ।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल समान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम या प्लान में निवेश की सलाह नहीं देता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews