Pension Plan: रेगुलर पेंशन के साथ मिलेगा फैमिली प्रोटेक्शन का लाभ, PNB की ये स्कीम आएगी काम, जानें डीटेल

Pension Plan: रेगुलर पेंशन के साथ मिलेगा फैमिली प्रोटेक्शन का लाभ, PNB की ये स्कीम आएगी काम, जानें डीटेल

Pension Plan: रिटायरमेंट के बाद हर व्यक्ति एक आरामदायक ज़िंदगी की कामना करता है। बुढ़ापा जीवन का वह दौर होता है, जब शरीर खुद के कार्यों को भी मुश्किल से कर पाता है। ऐसे में नौकरी तो दूर की बात है। नौकरी नहीं तो इनकम नहीं। इसलिए पेंशन की जरूरत पड़ती है। ताकि वरिष्ठ नागरिक अपने जरूरतों को पूरा कर सकें। मार्केट में अलग-अलग प्रकार की योजनाएं उपलब्ध हैं। जिसमें एक पीएनबी मेटलाइफ रिटायरमेंट प्लान है।

स्कीम के बारे में

पीएनबी मेटलाइफ रिटायरमेंट प्लान एक इमिजिएट एनुइटि प्लान (Immediate Annuity Plan) है। जिसके तहत ज़िंदगी भर रेगुलर इनकम की गारंटी मिलती है। साथ ही अन्य कई सुविधाओं का लाभ भी मिलता है। इसमें एकमुश्त निवेश करने के दूसरे महीने ही पेंशन मिलने लगती है। फैमिली प्रोटेक्शन बेनेफिट्स के तहत पॉलिसिहोल्डर के मृत्यु के बाद जीवन साथ को इसका लाभ मिलता है। सिंगल लाइफ ऑप्शन के लिए प्रवेश आयु न्यूनतम 40 और अधिकतम 75 होती है। वहीं ज्वाइंट लाइफ ऑप्शन के लिए दोनों लोगों की आयु कम से कम 18 और अधिकतम 90 वर्ष होती है।

ऐसे उठायें लाभ

प्लान के तहत पेंशन की राशि निवेश पर निर्भर करती है। न्यूनतम 1000 रुपये मंथली पेंशन मिलता है। अधिकतम निवेशकों की क्षमता पर निर्भर करता है। पॉलिसिहोल्डर अपनी पसंद से मासिक/त्रैमासिक/छमाही/अर्धवार्षिक/वार्षिक पेआउट विकल्प का चयन कर सकते हैं। बता दें कि लाइफपार्टनर को आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए ज्वाइंट Joint Life Option का विकल्प चुनना होगा। प्लान से संबंधित अतिरिक्त जानकारी या इसे खरीदने के लिए नजदीकी ब्रांच में विजिट कर सकते हैं या pnbmetlife.com पर जाकर इंश्योरेंस एडवाइजर भेजने का अनुरोध कर सकते हैं।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews