Pension Plan: पति-पत्नी दोनों को मिलेगी रेगुलर पेंशन, Couple के लिए बेस्ट हैं ये 4 योजनाएं, जरूर उठायें लाभ, यहाँ जानें डीटेल

sbi scheme

Pension Plan: रिटायरमेंट के पुरुष और महिलायें दोनों को ही पेंशन की जरूरत पड़ती है। ताकि छोटी-छोटी जरूरतों के लिए बच्चों के सामने हाथ न फैलाने पड़ें। पति-पत्नी दोनों ही बुढ़ापे में पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। ऐसे में यह फायदा होगा कि इनकम बढ़ेगी, कितना जीवन के गोल्डन ऐज में कोई कॉम्प्रमाइज़ न करना पड़े। ऐसे ही कुछ योजनाओं के बारे में बताया गया है, जो कपल के लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं।

पीएम श्रम योगी मान-धन योजना

यह  स्कीम श्रमिक वर्ग के लिए है। पति -पत्नी दोनों मिलकर योजना के तहत करीब 72 हजार रुपये सलाना पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। यदि कपल 30 साल की उम्र में 100-100 रुपये मासिक निवेश करते हैं तो 60 वर्ष उम्र पूरी होने के बाद उनकें हरमहीने 3000 रुपये की पेंशन मिलेगी।

पीएम वय वंदना योजना

पीएम वय वंदना योजना , इस स्कीम का संचालन एलआईसी द्वारा होता है। पति-पत्नी दोनों मिलकर इस स्कीम के तहत 60 वर्ष उम्र के बाद 18,500 रुपये पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए दोनों को मिलकर 15-15 लाख रुपये का निवेश करना होगा। दोनों को मिलकर निवेश राशि 30 लाख रुपये होगी।

अटल पेंशन योजना

यह स्कीम भी कपल्स के लिए बेहतरीन पेंशन प्लान साबित हो सकता है। दोनों मिलकर 10000 रुपये मासिक पेंशन का लाभ 60 वर्ष उम्र के बाद उठा सकते हैं। इसके लिए दो अलग-अलग खाते खोलने होंगे। टैक्स बेनेफिट्स के भी आवेदन कर सकते हैं। 18 से 40 वर्ष का भारतीय व्यक्ति स्कीम का लाभ उठाया सकता है। 10000 रुपये पेंशन के लिए हर महीने 210-210 रुपये का निवेश करना होगा। इनवेस्टमेंट 30 वर्ष आयु में ही शुरू करना होगा।

एलआईसी जीवन शांति प्लान

यह एलआईसी के खास पेंशन प्लांस में से एक है। इसमें ज्वाइंट लाइफ अकाउंट का ऑप्शन मिलता है। इसका मिनिमम परचेज प्राइस 1.5 लाख रुपये है। पति की मृत्यु होने पर पत्नी को पेंशन मिलती है। सिंगल लाइफ के लिए डिफर्ड एनुइटि 11,192 रुपये होती है। वहीं कम्युनिटी लाइफ के लिए मासिक पेंशन 10,576 रुपये होती है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews