एडलवाइस टोकियो का खास पेंशन प्लान, बुढ़ापे में मिलेगी रेगुलर इनकम, सुरक्षित होना जीवनसाथी का भी फ्यूचर, जानें कैसे

Pension plan

Pension Plan: एडलवाइस टोकियो लाइफ देश के बड़े बीमा कंपनियों की गिनती में शामिल। वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह अनेक योजनाएं चला रहा है। जिसमें से एक “Forever Pension Plan” है। यह प्लान उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, जो बार-बार और लंबे समय तक निवेश नहीं करना चाहते हैं। स्कीम के तहत अनेकों फायदे भी भी मिलते हैं।

प्लान के फीचर्स

एडलवाइस टोकियो लाइफ फोरेवर पेंशन एक नॉन लिंक्स नॉन पार्टिसिपेटींग सिंगल प्रीमियम इंडिविजुयाल जनरल एनुइटि प्लान है। प्लान के तहत लाइफटाइम गारंटिड रेगुलर इनकम का लाभ मिलता है। कई एनुइटि ऑप्शन मिलते हैं। पर्चेज प्राइस का 100% रिटर्न मिलता है। आप सेकंड लाइफ कवरेज का विकल्प भी चुन सकते हैं। इसके अलावा एनुइटि अमाउन्ट को पैड-अप एडीशन में बदलने का विकल्प भी मिलता है। लाइफ एनुइटि (ज्वाइंट लाइफ) ऑप्शन के तहत आप खुद के बुढ़ापे के साथ-साथ जीवनसाथ का फ्यूचर भी सिक्योर कर सकते हैं। इसमें इमिजिएट एनुइटि और डिफ़र्ड एनुइटि का विकल्प मिलता है।

कौन और कितना कर सकता है निवेश?

इमिजिएट एनुइटि ऑप्शन के लिए प्रवेश की न्यूनतम आयु 40 वर्ष और अधिकतम 85 वर्ष होती है। डिफ़र्ड एनुइटि के लिए न्यूनतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। मिनिमम पर्चेज प्राइस 2 लाख रुपये होते हैं। वहीं मिनिमम एनुइटि इन्स्टॉल्मेन्ट (मंथली) 1000 रुपये होती है। अधिकतम निवेश की सीमा नहीं होती। आप वार्षिक/अर्द्धवार्षिक/त्रैमासिक आधार पर भी इनकम प्राप्त कर सकते हैं।

ये रहा कैलकुलेशन

यदि कोई 50 वर्षीय व्यक्ति प्लान में 5 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश करता है और 5 वर्ष का डिफ़र्ड एनुइटि ऑप्शन चुनता है। तो उसे हर महीने करीब 3 हजार रुपये पेंशन मिलेगी। ज्वाइंट लाइफ ऑप्शन चुनने पर 2,928 रुपये मंथली इनकम मिलेगी। इमिजिएट एनुइटि का विकल्प चुनने पर हर महीने 2,711 रुपये इनकम मिलेगी। वहीं ज्वाइंट लाइफ के तहत निवेशक को 2407 रुपये इनकम मिलेगी। पॉलिसिहोल्डर के मृत्यु के बाद जीवनसाथ को 2,216 रुपये इनकम मिलेगी।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम/प्लान/शेयर मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews