Pension Plan: रिटायरमेंट के बाद होगी मौज, हर महीने मिलेगी 50 हजार रुपये पेंशन, इन 4 प्लान का उठायें लाभ

pension news

Pension Plan: रिटायरमेंट के बाद पेंशन के महत्व को हर कोई जनता है। जिसके लिए सरकार, बैंक और बीमा कंपनियां कई योजनाएं भी चला रही हैं। लेकिन जरूरी नहीं की हर योजना पसंद आ जाए। कुछ लोग भी लोग हैं, जिनका गुजारा 10-20 हजार रुपये पेंशन से भी नहीं हो पाता है। ऐसे में “कहाँ निवेश करें? ” बड़ा सवाल बन जाता है। यहाँ ऐसे कुछ प्लान के बारे में बताया गया है, जिसमें निवेश करके आप 50 हजार रुपये तक की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। इन प्लान में पेंशन की राशि निवेश पर निर्भर करती है।

नेशनल पेंशन स्कीम (NPS)

इस लिस्ट के पहले नंबर पर नेशनल पेंशन स्कीम है। इसे निवेश का सुरक्षित तरीका भी माना जाता है, क्योंकि इसका संचालन सरकार करती है। मान लीजिए यदि कोई व्यक्ति 30 वर्ष के उम्र में निवेश शुरू करता है और उसे  10% का रिटर्न मिलता है। ऐसे में 30 साल तक हर महीने करीब 11 हजार रुपये पैसे जमा करके व्यक्ति 40 लाख से 2.5 करोड़ रुपये फंड बना सकता है। जिसके 60 वर्ष की उम्र होने पर हर महीने 6% एनुइटी के साथ करीब 50 हजार रुपये तक की पेंशन मिलती है।

Annuity प्लान भी बेहतर विकल्प

वार्षिकी प्लान भी निवेश के लिए उचित विकल्प बन सकता है। इसमें निवेश करने पर रिटायरमेंट के बाद पेंशन मिलती है। ताकि लोग अपने खर्चे उठा सकें। एनुइटी प्लान के भी दो प्रकार होते हैं: तत्काल वार्षिकी और विलंबित वार्षिकी। एलआईसी जीवन निधि, एलआईसी जीवन शांति, पीएम वय वंदना योजना भी ऐसे इस प्लान के लिस्ट में शामिल है। एलआईसी जीवन शांति स्कीम से आप 50 हजार रुपये पेंशन प्राप्त कर सकते हैं।

ULIP प्लान का करें चयन

यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान भी मोटी पेंशन पाने के लिए निवेश का बेहतर विकल्प बन सकता है। बजाज, HDFC, इत्यादि प्लेटफ़ॉर्म ULIP पेंशन प्लान देते हैं। यह मार्केट के लाभ से जुड़ा होता है। रिटायरमेंट के बाद निर्धारित पेंशन का दावा भी करता है। यदि कोई 25 वर्ष की वायु में निवेश शुरू करता है 55 वर्ष आयु पूर्ण होते पर 40-50 हजार मंथली पेंशन का लाभ उठा सकता है।

म्यूचुअल फंड से पाएं 50 हजार रुपये पेंशन

Mutual Fund में निवेश कर ज्यादा-से ज्यादा पेंशन का लाभ उठाया जा सकता है। हालांकि इसमें थोड़ा रिस्क भी होता है। यह भी मार्केट लिंक्ड इनवेस्टमेंट प्लान होता। यदि कोई व्यक्ति 20 वर्षों के लिए हर महीने 12 हजार रुपये का इनवेस्टमेंट SIP में करता है तो 12% रिटर्न के साथ वह 1.2 करोड़ का फंड बना सकता है और रिटायरमेंट के बाद 50 हजार रुपये तक की मंथली इनकम की गारंटी मिलती है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी योजना में निवेश करने की सलाह नहीं देता। विशेषज्ञों की परामर्श पर ही कोई कदम उठायें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews