एलआईसी ने लॉन्च किया नया पेंशन प्लान, बुढ़ापे में होगी मौज, मिलेगी रेगुलर इनकम, लोन की सुविधा भी उपलब्ध, पढ़ें पूरी खबर

pension plan

Pension Plan: भारतीय जीवन बीमा निगम ने नया पेंशन प्लान लॉन्च किया है, जो इनकम का दावा भी करता है। एलआईसी के इस पॉलिसी का नाम “जीवन धारा II” है। यह एक नॉन लिंक्ड और नॉन-पार्टिसीपेटिंग एन्युटि प्लान है। पॉलिसी के तहत 11  एन्युटि ऑप्शन मिलते हैं, जिसका चुनाव निवेशक अपनी जरूरत के हिसाब से कर सकते हैं। इसमें वार्षिक, अर्द्धवार्षिक और मंथली मोड में प्रीमियम का भुगतान किया जाता है। प्रवेश की न्यूनतम आयु 20 वर्ष होती है। अधिकतम आयु 80/70/65 वर्ष माइनस डिफ़रमेंट पीरियड होती है।

इन सुविधाओं का मिलता है लाभ

प्लान के तहत कई सुविधाओं का लाभ भी मिलता है। लिक्विडीटी, डेथ बेनेफिट्स और लोन सुविधाओं का लाभ मिलता है। पॉलिसीहोल्डर को लाइफ कवर का लाभ भी मिलता हो। टॉप-अप एनुइटि का विकल्प मिलता है। निवेशक की मृत्यु होने पर नॉमिनी को एनमुश्त या किस्तों में रिटर्न मिलता है। निवेश के लिए सिंगल लाइफ और ज्वाइंट लाइफ का विकल्प मिलता है। ज्वाइंट लाइफ के जरिए आप अपने लाइफपार्टनर का फ्यूचर भी सिक्योर कर सकते हैं।

एन्युटि के ऑप्शन 

  • रेगुलर प्रीमियम- 5 से 15 वर्ष का डिफ़रमेंट पीरियड होता है
  • सिंगल प्रीमियम- डिफ़रमेंट पीरियड 1 से 15 वर्ष होता है
  • सिंगल लाइफ और ज्वाइंट लाइफ

कितना कर सकते हैं निवेश?

लाइफ एन्युटि फॉर सिंगल लाइफ यानि ऑप्शन 1 के चुनने पर यदि आपकी उम्र 55 वर्ष है या अधिक है तो आपको सलाना कम से कम 11,000 रुपये प्रीमियम भरना होगा। 55 वर्ष से अधिक है तो आपको सलाना 16,000 रूपये 10-15 वर्ष डिफ़रमेंट पीरियड के लिए जमा करने होंगे। डिफ़रमेंट पीरियड 7-9 वर्ष के तहत यदि उम्र 55 वर्ष या इससे अधिक है तो सलाना 18, 000 रुपये और 55 वर्ष कम उम्र होने पर 25,000 रुपये जमा करने होंगे। डिफ़रमेंट पीरियड 5-6 वर्ष के लिए 55 वर्ष या अधिक आयु के निवेशकों को 28,000 रुपये जमा करने होंगे। 55 से कम उम्र के लोगों को सलाना 37,000 रुपये जमा करने होंगे। अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं होती।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम/प्लान/शेयर मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews