ये खास पेंशन प्लान दे रहा 212.5% सम एश्यॉर्ड की गारंटी, मिलेगी रेगुलर इनकम, सुरक्षित होगा पार्टनर का भी फ्यूचर, जानें डीटेल

Pension plan

Pension Plan: रिटायरमेंट के बाद नौकरी और सैलरी नहीं होती, लेकिन जरूरतें बढ़ती ही जाती है। इसलिए लोग पहले से ही तैयारी करने लगते हैं। कई लोग ऐसे प्लान की तलाश करते हैं, जिसमें बीमा, बोनस, इनकम और तगड़ा सम एश्यॉर्ड एक साथ उपलब्ध हो। यदि आप भी ऐसे ही प्लान की खोज कर रहे हैं तो मैक्स लाइफ इंश्योरेंस का “परफेक्ट पार्टनर सुपर प्लान” आपके काम आ सकता है।

प्लान के बारे में

परफेक्ट पार्टनर सुपर प्लान एक नॉन लिंक्ड पार्टीसिपेटिंग सेविंग्स इंश्योरेंस प्लान है। इसके जरिए आप अपने जीवनसाथी का फ्यूचर सिक्योर कर सकते हैं। ताकि उन्हें आपके न होने पर दूसरे के सामने हाथ न फैलाना पड़े। इस प्लान के तहत मैच्योरिटी पर 212.5% गारंटिड सम एश्यॉर्ड का बोनस और मनी बैक्स के तौर पर मिलता है। पॉलिसी के तहत मैक्स लाइफ टर्म प्लस राइडर, मैक्स लाइफ एक्सिडेंटल एंड डिसमेम्बरमेंट राइडर और मैक्स लाइफ वेवर ऑफ प्रीमियम प्लस राइडर का लाभ मिलता है। इसके अलावा 75 वर्ष आयु तक बीमा का लाभ भी मिलता है।

कैसे और कितना करें निवेश?

प्लान में प्रवेश की न्यूनतम आयु 91 दिन है। 7-10 वर्ष प्रीमियम पेमेंट टर्म के लिए अधिकतम आयु 55 वर्ष होती है। 15 वर्ष प्रीमियम भुगतान करने के लिए अधिकतम आयु 50 वर्ष है और 20 वर्ष के लिए 45 वर्ष है। अधिकतम मैच्योरिटी एज 75 वर्ष है। निवेश की कोई सीमा नहीं होती है। न्यूनतम सम एश्यॉर्ड की राशि 50 हजार रुपये है। अधिकतम की सीमा नहीं होती है। 7 वर्षों के प्रीमियम पेमेंट टर्म का चयन करने पर कम से कम 20,000 रुपये सलाना प्रीमियम का भुगतान करना होगा। 10, 15 और 20 वर्ष के लिए न्यूनतम प्रीमियम राशि सलाना 8500 रुपये है। आप वार्षिक, अर्द्धवार्षिक, त्रैमासिक और मंथली आधार पर प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं।

ये रहा कैलकुलेशन

यदि कोई 35 की उम्र में निवेश शुरू करता है और 20 वर्ष प्रीमियम पेमेंट टर्म का विकल्प चुनता हैं तो इसमें गारंटिड सम एश्यॉर्ड 5 लाख रुपये होती है। वार्षिक प्रीमियम 34,025 रुपये होता है। ऐसे में 61 वर्ष से 75 वर्ष तक हर साल 37,500 रुपये का लाभ मिलता है। वहीं मैच्योरिटी पर 5 लाख रुपये मिलते है, जो पॉलिसी टर्म के अंत में मिलता है। 4% रेट पर मैच्योरिटी बेनेफिट 8,44,579 रुपये और 8% रेट पर 12,39,491 रुपये मैच्योरिटी बेनेफिट मिलता है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम/प्लान/शेयर मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews