Pension Plan: टेंशन फ्री होगा बुढ़ापा, हर महीने मिलेगी मोटी पेंशन, Tata का ये प्लान आएगा काम, जानें डीटेल

Pension Plan: टेंशन फ्री होगा बुढ़ापा, हर महीने मिलेगी मोटी पेंशन, Tata का ये प्लान आएगा काम, जानें डीटेल

Pension Plan: रिटायरमेंट के बाद मंथली इनकम बहुत जरूरी होता है। ताकि छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा किया जा सके। यदि आप भी रिटायरमेंट प्लानिंग कर रहे हैं तो टाटा का एक खास प्लान आपके काम आ सकता है। इस प्लान का नाम “Tata AIA Monthly Income Plan” है। यह एक नॉन-पार्टीसीपेटींग, नॉन लिंक्ड इन्डविजुअल लाइफ इश्योरेन्स प्लान है, जो मैच्योरिटी के बाद मंथली इनकम की गारंटी दावा करता है।

स्कीम के बारे में

स्कीम के तहत न्यूनतम प्रवेश आयु 13 वर्ष और अधिकतम 60 वर्ष है। निवेशक अपनी सहूलियत के हिसाब से पॉलिसी टर्म, प्रीमियम पेमेंट टर्म, और भुगतान की जाने वाली रकम का चयन कर सकते हैं। पॉलिसी टर्म के लिए 5 वर्ष, 8 वर्ष और 12 वर्ष का विकल्प मिलता है। मंथली इनकम टर्म के लिए 10 वर्ष, 16 वर्ष और 24 वर्ष का ऑप्शन मिलता है।

निवेश के आधार पर तय होती है पेंशन

यदि पॉलिसीहोल्ड मैच्योरिटी तक जीवित रहता है तो उसे मासिक आय के रूप में पेंशन का लाभ मिलता है। इनकम की राशि निवेश पर निर्भर करती है। इनवेस्टमेंट के लिए कोई अधितकम राशि नहीं होती। वहीं मृत्यु के बाद उसके परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

प्लान के तहत मिलता है कई सुविधाओं का लाभ

पॉलिसी के तहत अन्य कई सुविधाओं का लाभ मिलता है। दो वर्षों तक निवेश के बाद पॉलिसिहोल्डर को प्लान को सरेंडर करने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा इंटरनल रेविन्यू कोड के सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट की सुविधा भी मिलती है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल समान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम में निवेश करने की सलाह नहीं देता। विशेषज्ञों के परामर्श पर ही कोई कदम उठायें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews