Pension Plan: बिना निवेश के हर महीने मिलेगी पेंशन, 60 के बाद खाते में आएंगे पैसे, इस स्कीम का उठायें लाभ

Pension Plan: बिना निवेश के हर महीने मिलेगी पेंशन, 60 के बाद खाते में आएंगे पैसे, इस स्कीम का उठायें लाभ

Pension Plan: सरकार वरिष्ठ नागरिकों को आत्मनिर्भर और वित्तीय रूप से सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं के जरिए एक निर्धारित उम्र के बाद हर महीने पेंशन के रूप में धनराशि प्रदान की जाती है। सरकार के ज्यातदार योजनाओं में इनवेस्टमेंट करना जरूरी होता है। निवेश छोटा या बड़ा हो सकता है। लेकिन इंदिरा गांधी पेंशन योजना के तहत बिना किसी निवेश के हर महीने पेंशन का लाभ मिलता है।

हर महीने कितनी मिलेगी पेंशन?

इंदिरा गांधी पेंशन योजना (Indira Gandhi Pension Scheme) की शुरुआत वर्ष 2007 में हुई थी। स्कीम का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इसके तहत 60 साल या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को हर महीने पेंशन मिलता है। 60 से 79 वर्ष के बुजुर्गों को 500 रुपये पेंशन प्रतिमाह मिलता है। वहीं 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को 800 रुपये पेंशन मिलती है।

कैसे उठायें लाभ?

आर्थिक रूप से कमजोर देश के नागरिक पंचायत या जिला स्तर के कार्यालयों से संपर्क योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद एक फॉर्म भरना होगा। साथ में जरूरी दस्तावेजों को जमा करें। इसमें आवेदक् का आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, एड्रेस प्ररोफ, आय प्रमाण पत्र, बीपीएल राशन कार्ड, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज़ फोटो शामिल हैं। इस सभी डॉक्यूमेंट्स को भरे हुए आवेदन पत्र के साथ अटैच करके नगरीय निकाय/जनपद पंचायत/ग्राम पंचायत से जुड़े ULB के पास जमा करें।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews