Pension Plan: किसानों के लिए खास सरकारी स्कीम, हर साल मिलेगी 36 हजार रुपये की पेंशन, जानें डीटेल

Pension Plan: किसानों के लिए खास सरकारी स्कीम, हर साल मिलेगी 36 हजार रुपये की पेंशन, जानें डीटेल

Pension Plan: किसान सभी व्यक्ति के जीवन में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्हीं के बदौलत लोगों के घरों में अनाज, फल और सब्जियां उपलब्ध होती हैं। वे लोग खेतों में दिन-रात काम करते हैं। अपने बच्चों की तरह फसलों की देखभाल करते हैं। एक उम्र के बाद उनका शरीर भी थक जाता है। जैसे ही बुढ़ापा आता है उन्हें भी वित्तीय सुरक्षा की चिंता होने लगती है। किसानों को 60 वर्ष के उम्र के बाद आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए भारत सरकार पीएम किसान मानधन योजना चलाती है।

क्या है पीएम किसान मानधन योजना ?

इस स्कीम के तहत किसानों को 60 वर्ष आयु पूरी होने बाद हर महीने 3000 रुपए पेंशन की दी जाती है। । इसके अलावा पीएम किसान सम्मान निधि के तहत हर साल 6 हजार रुपये भी मिलते हैं। इस हिसाब से सलना 36 हजार रुपये मिलते हैं। 18 साल से 40 साल का कोई भी किसान योजना का लाभ उठाया सकता है। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध है।

ऐसे उठायें लाभ

हर महीने पेंशन का लाभ उठाने के लिए पैसे जमा करने पड़ते हैं। प्रीमियर की राशि 55 रुपये से लेकर 200 रुपये तक हो सकती है। 60 साल की उम्र के बाद प्रीमियर भुगतान नहीं करना पड़ता। इसके बाद पेंशन के तौर पर खाते में पैसे आने लगते हैं। प्रीमियर की राशि निवेशक के आयु पर निर्भर करती है। यदि कोई व्यक्ति 18 साल की उम्र खाता खुलवाता है तो उसे 55 रुपये जमा करने पड़ते हैं। इच्छुक व्यक्ति अधिक जानकारी या ऑनलाइन पंजीकरण के लिए ऑफिशियल वेबसाइट maandhan.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews