Pension Plan: खास है LIC की ये स्कीम, बुढ़ापा होगा टेंशन फ्री, रोजाना 45 रुपये के निवेश पर जिंदगी भर मिलेगी पेंशन, जानें कैसे

प्राइवेट बैंक की बड़ी घोषणा, वरिष्ठ नागरिकों के लिए नई सेवाएं शुरू, FD पर भी होगा लाभ, पढ़ें पूरी खबर 

Pension Plan: रिटायरमेंट के पहले ही लोग पेंशन प्लान में निवेश शुरू कर देते हैं। ताकि भविष्य में आने वाली समस्याओं से बचा जा सके हैं। मीडिया क्लास फैमिली के लिए बिना रेगुलर इनकम के जिंदगी और भी मुश्किल हो जाती है। लाखों का निवेश और पेंशन के बारे में सोचना पड़ता है। ऐसी कई योजनाएं हैं जिसमें कम निवेश करके भी जीवन भर पेंशन का लाभ उठाया जा सकता है। एलआईसी भी ऐसी एक योजना चला रही है। जिसमें सलाना इनकम के साथ-साथ मैच्योरिटी बेनेफिट का लाभ भी मिलता है। इस स्कीम का नाम “जीवन उमंग पॉलिसी” है। ”

पॉलिसी के बारे में

इस पॉलिसी के तहत कई सुविधाएं भी मिलती है। जैसे कि इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80सी के तहत टैक्स छूट मिलता है। बेसिक इंश्योरेंस अमाउन्ट के रूप में 2 लाख रुपये मिलते हैं। 100 वर्ष की उम्र से पहले निवेशक कि मृत्यु होने पर नॉमिनी को पॉलिसी का लाभ मिलता है। स्कीम के तहत हर महीने 1400 के निवेश से 25 लाख का फंड बनाया जा सकता है। इस हिसाब व्यक्ति को 45 रुपये का निवेश करना होता है। 30 वर्षों तक निवेश करने पेंशन शुरू हो जाती है।

जान लें कैलकुलेशन

यदि कोई व्यक्ति 26 वर्ष कि उम्र में 4.5 लाख रुपये बीमा कवर को पॉलिसी के तहत खरीदता है, तो उसे 1350 रुपये मासिक निवेश करना होता है। मतलब सलाना 15, 882 रुपये का प्रीमियम भुगतान करना पड़ता है। 30 वर्षों लगातार भुगतान करने पर 31वें वर्ष सलाना 36, 000 यानि हर महीने करीब 3 हजार रुपये की पेंशन मिलती है। यह सुविधा पॉलिसिहोल्डर के जीवित रहने तक मिलती है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है । MP Breaking News किसी भी स्कीम/प्लान में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews