पेंशन प्लान: रिटायरमेंट बाद होगी ठाठ, इस स्कीम का उठायें लाभ, बनेगा 5 करोड़ का फंड, मिलेगी 2.5 लाख मंथली इनकम, जानें कैसे

pension plan

Pension Plan: रिटायरमेंट को लेकर हर किसी की अलग प्लानिंग होती है। सबकी जरूरतें भी अलग होती है। जिसके पैसों की जरूरत पड़ती है। केंद्र सरकार के खास पेंशन स्कीम में से एक नेशनल पेंशन स्कीम (NPS)है। एनपीएस के जरिए छोटे-छोटे निवेश पर मोटा फंड तैयार किया जा सकता है। हालांकि इसमें लंबे समय के लिए निवेश करना पड़ता है।

स्कीम के बारे में

एनपीएस की मैच्योरिटी एज 60 वर्ष होती है। इसमें कम्पाउन्डिंग के आधार पर ब्याज मिलता है। जो कम निवेश पर भी करोड़ों का फंड इकट्ठा करने में आपकी मदद कर सकता है। इसमें निवेश की अधिकतम सीमा नहीं होती। इसका लाभ 18 वर्ष से 70 वर्ष आयु का कोई भी व्यक्ति उठा सकता है। इसमें कुल अमाउन्ट का 60% कॉर्पस ही निवेशक निकाल सकते हैं। वहीं 40% राशि एनुइटि में जाती है।

ये रहा पूरा कैलकुलेशन

यदि कोई व्यक्ति 25 साल की उम्र में एनपीएस में निवेश शुरू करता है। हर महीने 13, 260 रुपये 35 वर्षों तक जमा करता है तो 60 वर्ष की उम्र पूरी होने तक वह करीब 35 लाख का इनवेस्टमेंट करेगा। इस हिसाब से प्रतिदिन करीब 450 रुपये की बचत करनी होगी। मूलधन पर सलाना औसतन 10% ब्याज कम्पाउन्डिंग के आधार पर मिलता रहेगा। इस हिसाब से 35 सालों में कुल 4.55 करोड़ रुपये ब्याज की राशि ही होती है। कुल 5 करोड़ रुपये का फंड तैयार होता है। 3 करोड़ रुपये ही आप निकाल पाएंगे। 2 करोड़ की राशि एनुइटि प्लान में जाएगी। एनुइटि प्लान के जरिए ही आपको लाइफटाइम पेंशन का लाभ मिलेगा। 60 वर्ष की उम्र के बाद आपको करीब 2.5 लाख रुपये मंथली पेंशन का लाभ मिल सकती है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम/प्लान/शेयर मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews