Pension Plan: रिटायरमेंट के बाद होगी ठाठ, Aviva का ये प्लान है खास, मिलेगी रेगुलर पेंशन, बचेगा टैक्स, यहाँ जानें कैलकुलेशन

pension plan

Pension Plan: रिटायरमेंट के बाद आरामदायक और बेहतर जीवन व्यतीत करने के लिए पहले से ही बचत करनी पड़ती है। ताकि बुढ़ापे में पैसों की चिंता रातों की नींद न छिन लें। यह ऐसा दौर होता है जब व्यक्ति 9-5 नौकरी करने में सक्षम नहीं रहता। जिसके कारण उसे अपने बच्चों पर निर्भर होना पड़ता है। इन्हीं समस्याओं के समाधान के लिए Aviva इंडिया लाइफ इंश्योरेंस कई प्लान चला रहा है। जिसमें से एक New Inning Plan है। इसे इसी साल लॉन्च किया गया है।

प्लान के बारे में विस्तार से जानें

न्यू इनिंग प्लान एक नॉन-लिंक्ड नॉन पार्टीसिपेटिंग प्लान पर्सनल प्लान है। इसमें रेगुलर प्रीमियम भुगतान करना पड़ता है। रेटियरमेंट के बाद एनुइटि के रूप में पेंशन मिलती है। यह बुढ़ापे में आय का एक स्त्रोत बन सकता है। पॉलिसी के तहत टैक्स बेनिफिट और डेथ बेनिफिट भी मिलता है। यदि मैच्योरिटी से पहले पॉलिसिहोल्डर की मृत्यु हो जाती है तो नॉमिनी को इसका लाभ मिलता है। प्लान में फैमिली प्रोटेक्शन की सुविधा भी मिलती है। हालांकि इसमें राइडर, लोन और बोनस की सुविधा उपलब्ध नहीं होती।

ये रहा कैलकुलेशन

मैच्योरिटी पर भरे गए प्रीमियम का 336% तक की रकम मिलती हा। प्रीमियम भुगतान के अलग-अलग ऑप्शन मिलते हैं। यदि कोई व्यक्ति 35 वर्ष की उम्र में 20 वर्षों तक सालाना 50000 रुपये का का निवेश करता है। तो मैच्योरिटी के दौरान उसे करीब 9 लाख रुपये की रकम मिल सकती हैं। अतिरिक्त जानकारी के लिए www.avivaindia.com पर विजिट कर सकते हैं।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी प्लान में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews