जितनी चाहें उतनी मिलेगी पेंशन, ये 4 प्लान करेंगे मदद, बुढ़ापे में नहीं होगी पैसों की तंगी, यहाँ देखें लिस्ट

pension plan

Pension Plan: रिटायरमेंट के बाद पेंशन आय का सबसे बड़ा स्त्रोत्र होता है। इससे वित्तीय सुरक्षा की गारंटी भी मिलती है। मार्केट में कई पेंशन प्लांस उपलब्ध हैं। अटल पेंशन योजना समेत कई स्कीम में एक लिमिट होती है। लेकिन ऐसे कई प्लांस हैं, जिसमें आप अनलिमिटेड इनकम का लाभ उठा सकते हैं। दरअसल, इन स्कीम निवेश की कोई निर्धारित सीमा नहीं होती है। साथ ही पेंशन की राशि निवेश पर निर्भर करती है। इतना ही नहीं इस प्लांस में टैक्स छूट और लोन की सुविधा भी मिलती है।  ऐसे ही कुछ पेंशन प्लांस के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

एलआईसी जीवन अक्षय 7

एलआईसी भारत में निवेश के लिए विश्वसनीय प्लेटफ़ॉर्म में से एक है। इसके खास पेंशन प्लान में से एक “जीवन अक्षय 7” है। यह एक इमिजीएट एन्युटि प्लान हु। इसके तहत 10 एन्युटि विकल्प मिलते हैं। प्लान के पर्चेज प्राइस की कोई लिमिट नहीं होती, न्यूनतं पर्चेज प्राइस 1 लाख रुपये हैं। लमसम प्रीमियम भुगतान करता होता है। पॉलिसी टर्म पूरे जीवन भर का होता है। ज्वाइंट लाइफ की सुविधा भी मिलती है। हर महीने, हर साल या हर दो साल पर प्रीमियम भुगतान कर सकते हैं। इसपर डेथ, मैच्योरिटी और इनकम टैक्स बेनेफिट मिलताहै। लोन भी ले सकरे हैं। हर महीने कम से कम 1,000 रुपये का निवेश कर सकते हैं।

एसबीआई सरल रिटायरमेंट प्लान

इस प्लान में 18 से 65 वर्ष का कोई भी व्यक्ति निवेश कर सकता है। पॉलिसी टर्म 5, 10 और 15 साल की होती है । निवेश की न्यूनतम राशि 1 लाख रुपये है। टैक्स छूट की सुविधा भी मिलती है। 7500 के प्रीमियम पर 1 लाख का सम एश्यॉर्ड मिलता है। निवेश की कोई लिमिट नहीं होती। आप जितना निवेश करेंगे उतना रिटर्न पाएंगे।

टाटा एआईए फॉर्चून मैक्सीमा प्लान

यह एक यूएलआईपी प्लान है, जो लाइफ प्रोटेक्शन का दावा करता है। इसके तहत अनेक पेमेंट ऑप्शन मिलते हैं। टैक्स बेनेफिट्स भी मिलता है। 18 वर्ष से 55 वर्ष का कोई भी व्यक्ति निवेश कर सकता है। मैच्योरिटी की उम्र 65 वर्ष होती है। न्यूनतम 12 हजार प्रतिवर्ष का निवेश किया जा सकता है। निवेश और सम एश्यॉर्ड की कोई भी सीमा नहीं होती। आप जितना निवेश करेंगे उतनी पेंशन मिलेगी।

बजाज एलियांज लाइफ लॉंग गोल प्लान

यह एक इंडिविजुअल, व्होल लाइफ, नॉन-पार्टिसीपेटिंग यूनिट लिंक्ड एन्डाउमेंट प्लान है। मैच्योरिटी एज 99 वर्ष है। 10-25 वर्षों तक प्रीमियम् भुगतान करना होता। अर्धवार्षिक/मासिक/छमाही/वार्षिक प्रीमियम भुगतान कर सकते हैं। 10 गुना एनुलाइज्ड प्रीमियम का सम एश्यॉर्ड मिलता है। 0 -65 वर्ष एंट्री एज है (वेवर प्रीमियम के लिए) और 18- नो लिमिट (बिना वेवर प्रीमियम के लिए) है। न्यूनतम प्रीमियम मंथली 2500 रुपये है। अधिकतम के लिए सीमा नहीं है। आप जितना निवेश करेंगे उतनी पेंशन मिलती है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम या प्लान में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews