पेंशन प्लान: कॉर्पोरेट डिपॉजिट के जरिए सुरक्षित करें अपना फ्यूचर, हर महीने मिलेगी इनकम, बुढ़ापे में नहीं सताएगी पैसों की टेंशन, जानें कैसे

sbi scheme

Pension Plan: कॉर्पोरेट डिपॉजिट के जरिए आप अपने “Golden Age” को सुरक्षित कर सकते हैं। Corporate Deposit भी बैंक एफडी की तरह ही होते हैं। बस फर्क इतना है कि इन्हें बैंक नहीं बल्कि हाउसिंग कॉर्पोरेट्स और NBFC जारी करते हैं। इसके तहत रेगुलर इनकम की गारंटी भी मिलती है, जो वरिष्ठ नागरिकों के लिए पेंशन की तरह काम कर सकता है। इससे मिलने वाली इनकम का इस्तेमाल जरूरत को पूरा करने में सीनियर सिटीजन कर सकते हैं।

कॉर्पोरेट डिपॉजिट के फायदे

कॉर्पोरेट डिपॉजिट में 6 महीने से 5 वर्षों तक निवेश किया जा सकता है। वरिष्ठ नागरिकों को आम नागरिकों की तुलना में अधिक ब्याज मिलता है। आप रिटायर होने से पहले इसमें निवेश कर सकते हैं। कौन स डिपॉजिट बेहतर है इसका पता crisil रेटिंग से लगाया जा सकता है। कॉर्पोरेट डिपॉजिट में रिटर्न भी काफी बेहतर मिलता है, जो आपको रेगुलर एफडी से ज्यादा रिटर्न मिलता है। कई कंपनियां तो डिपॉजिट पर आसानी से लोन भी प्रदान कर देती हैं। आप मासिक, अर्द्धवार्षिक, वार्षिक और त्रैमासिक Payout का विकल्प चुन सकते  हैं।

ये हैं 4 बेस्ट ऑप्शन

ऐसी कई कंपनियां हैं, जो डिपॉजिट पर आकर्षक ब्याज ऑफर कर रहे हैं। महिंद्रा फाइनेंस वर्तमान में आम नागरिकों को 7.40% से लेकर 8.05% ब्याज ऑफर कर रहा है। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस आम नागरिकों को 7.25% से लेकर 7.75% इन्टरेस्ट ऑफर कर रहा है। केरल ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन 1 साल से 5 साल के डिपॉजिट पर आम नागरिकों को 6.75%-7% ब्याज दे रहा रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को एक साल के डिपॉजिट पर 7.25% ब्याज मिल रहा है। वहीं श्रीराम सिटी फाइनेंस भी कॉर्पोरेट डिपॉजिट पर 7.34% से लेकर 8.18% ब्याज दे रहा है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम/प्लान/शेयर मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews