MP में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा! आज इतनी हुई वृद्धि, जाने प्रदेश के शहरों में आज ईंधन कितना महंगा

Petrol Price

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज यानि 7 जून 2022 को मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमत (petrol and diesel price) में वृद्धि देखी गई। जहां कल पेट्रोल की कीमत 109.45 रुपए प्रति लीटर थी वो आज बढ़ चुकी है। मंगलवार को प्रदेश में पेट्रोल की कीमत 109.56 रुपए प्रति लीटर है, तो वहीं डीजल की कीमत 94.75 रुपए प्रति लीटर है। पेट्रोल की कीमत में 0.11 रुपए की वृद्धि और डीजल में 0.09 रुपए की बढ़ोतरी देखी गई। अनुपुर, बालाघाट और शहडोल में पेट्रोल की कीमत आज आसमान छु रही है। यहाँ पेट्रोल करीब 111 रुपए प्रति लीटर के भाव में बिक रहा है।

यह भी पढ़े… जब 14 साल के लड़के पर पूरे शहर ने लगा दिया प्रतिबंध, जाने क्यों

आज पेट्रोल की न्यूनतम कीमत 108 रुपए दर्ज की गई, जो अन्य कई राज्यों के मुकाबले अधिक है। इस लिस्ट में विदिशा, उज्जैन, सीहोर, सागर, रतलाम, रायसेन, नरसिंहपुर, मुरैना, झाबुआ, इंदौर, होशंगाबाद, हरदा, ग्वालियर, देवास और भोपाल भी शामिल हैं। अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, खंडवा, मंदसौर, पन्ना, श्योपुर, शिवपुरी और उमरिया में पेट्रोल की कीमत 110 रुपए प्रति लीटर के आस-पास देखी गई।

यह भी पढ़े… अयोध्या, काशी, प्रयागराज यदि नहीं गए कभी तो निराश ना हों, IRCTC का ये टूर मिस ना करें

आज रीवा में पेट्रोल सबसे अधिक कीमत में बिक रहा है, यहाँ पेट्रोल की कीमत 112.09 रुपए प्रति लीटर है। टीकमगढ़, सिंगरौली, सीधी, शाजापुर, राजगढ़, नीमच, मंडला, खरगोन, कटनी, जबलपुर, गुना, डींडोरी, धार, दतिया, दमोह, छिंदवाड़ा, छतरपुर, भिण्ड, बेतूल, अशोकनगर और अगरमालवा में पेट्रोल की कीमत 109 रुपए प्रति लीटर के आस-पास दर्ज की गई।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews