MP में पेट्रोल-डीजल UP से भी महंगा, दोनों राज्यों के बॉर्डर पर लग रही है ग्राहकों की भीड़, जाने आज का रेट

MP में पेट्रोल-डीजल UP से भी महंगा, दोनों राज्यों के बॉर्डर पर लग रही है ग्राहकों की भीड़, जाने आज का रेट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। हालांकि की मध्यप्रदेश शासन ने पेट्रोल-डीजल (Petrol and diesel) के एक्साइज़ ड्यूटी में कटौती की है, जिसके बाद कई राज्यों में ईंधन के दाम भी कम हुए, इस लिस्ट में मध्यप्रदेश भी शामिल है। लेकिन बावजूद इसके प्रदेश में ईंधन की कीमत अन्य कई राज्यों से अधिक है। प्रदेश का करीबी राज्य उत्तरप्रदेश है, जहां पेट्रोल की कीमत 96.51 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 89.67 रुपये प्रति लीटर के रेट में बिक रहा है। तो वहीं एमपी में पेट्रोल की 109.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.83 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई। दोनों राज्यों के बीच का अंतर काफी ज्यादा है। जिसके कारण जो लोग यूपी के आस-पास रहते हैं, वो उत्तर प्रदेश जाकर सस्ते में पेट्रोल भरवाना चाहते हैं। जिसके कारण बॉर्डर पर पड़ने पेट्रोल पंप में ग्राहकों कि भीड़ देखी जा रही है।

यह भी पढ़े… लॉन्च हुई धांसू मोटर साइकिल, लुक इतना जबरदस्त की हर कोई लेने के लिए तैयार

बालाघाट, रीव और शहडोल में आज पेट्रोल कि कीमत 111 रुपये प्रति लीटर देखी गई। अलीराजपुर, अनुपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, मंडला, खरगोन, मंदसौर, पन्ना, श्योपुर, शिवपुरी और उमरिया में आज पेट्रोल कि कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के आस-पास देखी गई।

विदिशा, टीकमगढ़, सिंगरौली, सीधी, शाजापुर, राजगढ़, नीमच, नरसिंहपुर, मुरैना, खांडवा, कटनी, हरदा, गुना, धार, देवास, दतिया, दमोह, छिंदवाड़ा, छत्तरपुर, भिण्ड, बेतूल, अशोकनगर और अगरमालवा में पेट्रोल करीब 109 रुपये प्रति लीटर लीटर के भाव में बिका। तो वहीं कई शहर में पेट्रोल कि न्यूनतम कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आस-पास रही, इस लिस्ट में भोपाल, ग्वालियर, होशंगाबाद, इंदौर, जबलपुर, झाबुआ, रायसेन, रतलाम, सागर, सीहोर और उज्जैन भी शामिल है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews