MP में आज पेट्रोल-डीजल के दाम में आई गिरावट, इतनी घट गई कीमत, प्रदेश के इन शहरों में महंगा हुआ ईंधन, जानें

government-working-on-new-petrol-efficiency-model

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों (prices of petrol and diesel) में गिरावट देखी गई है। जहां बीते दिन पेट्रोल की कीमत में 0.31 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि देखी गई थी। वहीं आज इसमें 0.41 रुपये प्रति लीटर की गिरावट देखी गई है। फिलहाल प्रदेश में पेट्रोल की कीमत 109.61 रुपए प्रति लीटर है। वहीं डीजल की बात करें तो आज डीजल में भी 0.37 रुपये की गिरावट देखी गई है इसी के साथ पेट्रोल की कीमत 94.81 रुपये प्रति लीटर हो चुकी है।

यह भी पढ़े… “मध्यप्रदेश की रचनाशीलता का महोत्सव” में छाया श्रुति कुशवाहा का जादू, सभागार में लग गई कविताओं की झड़ियां

हालांकि कुछ शहर ऐसे भी हैं जहां आज ईंधन की कीमतों में भारी उछाल देखा गया है। इस लिस्ट में विदिशा, टीकमगढ़, शिवपुरी, सिवनी, सागर, मंडला, छिंदवाड़ा, छतरपुर, अशोकनगर, अनुपुर शामिल है। रीवा और अनुपुर में पेट्रोल और डीजल की कीमत सबसे अधिक है। यहां 1 लीटर पेट्रोल 111 रुपए प्रति लीटर से भी अधिक कीमत में बिक रहा है।

यह भी पढ़े… Sawan 2022 : सावन सोमवार के दिन शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, इन मंदिरों में सजाया जाएगा फूल बंगला

वहीं विदिशा, सिंगरौली, सागर, रतलाम, रायसेन, मुरैना, झाबुआ, जबलपुर, इंदौर, होशंगाबाद, ग्वालियर, देवास और भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है। अन्य शहरों की बात करें तो उमरिया, शिवपुरी, शहडोल, सिवनी, पन्ना, मंडला, खंडवा, छिंदवाड़ा, छतरपुर, बुरहानपुर, बालाघाट, बड़वानी और अलीराजपुर में 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है। आगर मालवा, अशोकनगर, बेतूल, भिंड, दतिया, गुना, हरदा, कटनी, खरगोन, मंदसौर, नरसिंहपुर, नीमच, राजगढ़, सतना, शाजापुर, टीकमगढ़, सीधी और उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 109 रुपये के आसपास दर्ज की गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews