पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट, MP के इन शहरों में ईंधन की कीमत रु.111 से ज्यादा, यहाँ पेट्रोल सबसे सस्ता, जाने

पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट, MP के इन शहरों में ईंधन की कीमत रु.111 से ज्यादा, यहाँ पेट्रोल सबसे सस्ता, जाने

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतों ने चिंता बढ़ा दी है। गुरुवार को फिर से कच्चे तेल के दाम में 3 फीसदी का उछाल देखा गया है। हालांकि भारत में अभी पेट्रोल और डीजल की कीमत (price of petrol and diesel) पर राहत जारी है। देश में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर ने मिल रहा है, यहां पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 79. 74 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल फिलहाल सबसे ज्यादा महंगा है, यहां पर पेट्रोल की कीमत 111.30 रुपये प्रति लीटर देखी गई। मध्यप्रदेश में भी कुछ शहर ऐसे हैं जहां पेट्रोल की कीमत ₹111 प्रति लीटर से भी अधिक देखी गई है।

यह भी पढ़े… MP Urban Body Election 2022 : कम मतदान पर बिफरी BJP, निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखकर की ये मांग

आज प्रदेश में ईंधन की कीमतों में गिरावट आई है, फिर भी इंधन के दाम अन्य राज्यों के मुकाबले अधिक है। आज पेट्रोल की कीमत 109.56 रुपये प्रति लीटर है। 94.75 रुपये प्रति लीटर देखी गई है। अशोकनगर, बड़वानी, बालाघाट, बुरहानपुर, छतरपुर, दतिया, गुना, ग्वालियर, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, मंडला, मुरैना, पन्ना, राजगढ़, रतलाम, रीवा, सागर, सीहोर, सिओनी, शाजापुर, शिवपुरी, सिंगरौली, टीकमगढ़ और विदिशा में पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़े… भारत में मिला ओमिक्रॉन का नया सब वेरिएन्ट, WHO ने किया सतर्क, देश में कोरोना की रफ्तार भी तेज

वहीं  बालाघाट और शहडोल पेट्रोल की कीमत 111 रुपये प्रति लीटर से भी अधिक है। तो वही रीवा में पेट्रोल सबसे  ज्यादा महंगा है, यहां 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 112.09 रुपये प्रति लीटर देखी गई है। अन्य शहरों की बात करें तो भोपाल, देवास, ग्वालियर, हरदा, होशंगाबाद, इंदौर, जबलपुर, नरसिंहपुर, रायसेन, रतलाम, सागर, सीहोर और विदिशा में पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर देखी गई, जो मध्य प्रदेश में सबसे सस्ता है। इसके अलावा बाकी शहरों में पेट्रोल की कीमत 109 रुपये से लेकर 110 रुपये प्रति लीटर देखी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews