LPG के साथ पेट्रोल-डीजल में भी मिली राहत, 90 डॉलर के नीचे आया क्रूड ऑयल, MP में आज सस्ता हुआ पेट्रोल, जानें

LPG के साथ पेट्रोल-डीजल में भी मिली राहत, 90 डॉलर के नीचे आया क्रूड ऑयल, MP में आज सस्ता हुआ पेट्रोल, जानें

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट शुरू हो चुकी है। कच्चा तेल 90 डॉलर प्रति लीटर के नीचे पहुंच चुका है। हालांकि देश में अब भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Prices of petrol and diesel) में कोई बदलाव नहीं हुए हैं। वहीं मध्यप्रदेश में भी आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट देखी गई है। हालांकि कुछ शहर ऐसे भी है जहां ईंधन की  कीमतों में वृद्धि हुई है। इस लिस्ट में टीकमगढ़, सागर, रतलाम, पन्ना, मुरैना, खरगोन, खंडवा, जबलपुर, इंदौर, बेतूल, बालाघाट, बड़वानी, अशोकनगर और अनुपुर में शामिल है।

यह भी  पढ़े… अच्छी खबर : आज से सस्ता हुआ LPG Gas Cylinder, जानिए कितने कम हुए रेट

फिलहाल प्रदेश  में पेट्रोल की कीमत 108 रुपये से लेकर 112 रुपये के बीच में चल रही है। डीजल की कीमत 95 रुपये आसपास है। विदिशा, उज्जैन, सिंगरौली, सागर, रतलाम, रायसेन, मंदसौर, इंदौर, होशंगाबाद, ग्वालियर, दमोह, भोपाल में आज पेट्रोल 108 रुपए प्रति लीटर के आसपास है।

अनुपुर, बालाघाट, श्योपुर और शहडोल में आज पेट्रोल की कीमत 111 रुपये प्रति देखी गई है। आगर मालवा, अशोकनगर, छतरपुर, दतिया, धार, गुना, हरदा, जबलपुर, झाबुआ, कटनी, मंडला, मुरैना, नरसिंहपुर, राजगढ़, सीहोर, सिवनी, नरसिंहपुर, राजगढ़, शाजापुर और टीकमगढ़ में आज पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास है।  उमरिया, सीधी, शिवपुरी, सतना, पन्ना, खरगोन, खंडवा, डींडोरी,  छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बेतूल, अलीराजपुर और बड़वानी में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews