क्रूड ऑयल के भाव में उछाल, पेट्रोल-डीजल पर मिली राहत, MP में आज इतने घट गए ईंधन के दाम, जानें ताजा भाव

Petrol diesel

Petrol And Diesel Prices: इंटरनेशनल मार्केट में आज क्रूड ऑयल की कीमतों में हल्का उछाल देखा गया है। ब्रेंट क्रूड की कीमत हल्की वृद्धि के साथ 74.93 डॉलर प्रति बैरल तक पहुँच चुकी है। वहीं डब्ल्यूटीआई 0.13 डॉलर की बढ़ोत्तरी के साथ 74.53 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। तेल कंपनियों ने आज यानि 10 जनवरी के लिए पेट्रोल और डीजल के नए भाव अपडेट कर दिए हैं। देश के महानगरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं मध्यप्रदेश में आज ईंधन की कीमतों में बदलाव हुआ है।

पेट्रोल का ऐसा है साल।

एमपी के ज्यादातर शहरों में फ्यूल के दाम घटे हैं। पेट्रोल-डीजल पर औसतन 0.08 रुपये की गिरावट हुई है। हालांकि प्रदेश के विभिन्न शहरों में ईंधन की कीमत भी अलग है। कहीं आज इजाफा हुआ है तो कहीं गिरावट। कुछ शहर ऐसे भी हैं जहां कोई बदलाव नहीं हुआ है। अलीराजपुर, बड़वानी, भोपाल, डींडौरी, खंडवा, श्योपुर, शिवपुरी में आज पेट्रोल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुए हैं। सिंगरौली में 0.68 रुपये, टीकमगढ़ में 0.26 रुपये, रतलाम में 0.27 रुपये, नरसिंहपुर में 0.30 रुपये, मंदसौर में 0.52 रुपये, खरगोन में 0.84 रुपये, कटनी में 0.59 रुपये, झाबुआ में 0.73 रुपये, इंदौर में 0.37 रुपये, गुना में 0.39 रुपये, देवास में 0.44 रुपये, छिंदवाड़ा में 0.42 रुपये की वृद्धि पेट्रोल पर हुई है। भिंड में 0.34 रुपये, छटपुर में 0.34 रुपये, दमोह में 0.69  रुपये, धार में 0.31 रुपये, होशंगाबाद में 0.74 रुपये, हरदा में 0.30 और होशंगाबाद में 0.74 रुपये की गिरावट हुई है।

डीजल का भी हाल

डीजल की बात करें तो दमोह, धार, होशंगाबाद, छतरपुर, अशोकनगर, हरदा, मण्डला, पन्ना, में हल्की गिरावट हुई है। कटनी, खरगोन, मंदसौर,, रतलाम, सिंगरौली समेत कई शहरों में हल्की वृद्धि हुई है। प्रदेश के अलग-अलगशहरों में ईंधन के दाम भी अलग है। श्योपुर, रीवा, शहडोल और अनुपुर में आज भी पेट्रोल सबसे ज्यादा महंगा है। यहाँ एक लीटर की कीमत 111 रुपये से अधिक है। राजधानी भोपाल में पेट्रोल 108.65 रुपये प्रति लीटर हैं और डीजल 93.90 ररुपये में है। इंदौर में डीजल ,की कीमत हल्की वृद्धि के साथ लीटर की कीमत 94.19 रुपये हैं , वहीं पेट्रोल 108.94 रुपये में बिक रहा रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews