क्रूड ऑयल में आई तेजी, MP में बदल गए पेट्रोल-डीजल के भाव, इन शहरों में ईंधन हुआ महंगा, जानें नए रेट

Petrol diesel rate

Petrol And Diesel Prices In MP Today: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के भाव में भारी उछाल आया है। एक बार फिर क्रूड ऑयल 83 डॉलर के पार पापहुंच चुका है। ब्रेंट क्रूड में 0.31% और डब्ल्यूटीआई में 0.34% की वृद्धि हुई है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए भाव जारी कर दिए हैं। मध्यप्रदेश में ईंधन के भाव में आज राहत देखी गई है। पेट्रोल में औसतन 0.19 रुपये और डीजल में 0.17 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। एमपी के विभिन्न शहरों में फ्यूल के रेट भी अलग हैं।

पेट्रोल के कीमतों में बदलाव

आगर मालवा में 0.19 रुपये, अनुपुर में 0.27 रुपये, देवास में 0.44 रुपये, गुना में 0.44 रुपये, झाबुआ में 0.73 रुपये, राजगढ़ में 0.43 रुपये, सतना में 0.45 रुपये, शाजापुर में 0.13 रुपये  की गिरावट हुई है। छतरपुर में 0.34 रुपये, दमोह में 0.69 रुपये, हरदा में 0.30 रुपये, इंदौर में 0.08 रुपये, जबलपुर में 0.02 रुपये, मंदसौर में 0.48 रुपये, पन्ना में 0.46 रुपये, रायसेन में 1.46 रुपये, उमरिया में 0.42 रुपये और विदिशा में 0.35 रुपये की वृद्धि हुई है।

इन शहरों में महंगा हुआ डीजल

विदिशा में 0.32 रुपये, उमरिया में 0.39 रुपये, सीधी में 0.10 रुपये, सागर में 0.16 रुपये, रायसेन में 1.34 रुपये, पन्ना में 0.42 रुपये, मंदसौर में 0.45 रुपये, जबलपुर में 0.03 रुपये, इंदौर में 0.07 रुपये, हरदा में 0.28 रुपये, दमोह में 0.60 रुपये की वृद्धि हुई है।

इतनी है एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल के दाम 108.65 रुपये और डीजल की 93.90 रुपये हैं।
  • ग्वालियर पेट्रोल के दाम 108.58 रुपये और डीजल की 93.84 रुपये हैं।
  • इंदौर पेट्रोल के दाम 108.58 रुपये और डीजल की 93.86 रुपये हैं।
  • जबलपुर पेट्रोल के दाम108.68 रुपये और डीजल की 93.96रुपये हैं।
  • उज्जैन पेट्रोल के दाम 109.24 रुपये और डीजल की 94.46 रुपये हैं।
  • रीवा पेट्रोल के दाम 111.11 रुपये और डीजल की 96.17 रुपये हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews