क्रूड ऑयल में राहत, पेट्रोल-डीजल में हुई गिरावट, MP में इन शहरों में बदल गए ईंधन के दाम, जानें ताजा भाव

क्रूड ऑयल में राहत, पेट्रोल-डीजल में हुई गिरावट, MP में इन शहरों में बदल गए ईंधन के दाम, जानें ताजा भाव

Petrol And Diesel Prices: बुधवार को इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के भाव में गिरावट हो। हालांकि अब भी कच्चे तेल की कीमत 85 डॉलर के पार चल रही है। तेल कंपनियों ने भी भारत में पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। ब्रेंट क्रूड 2 डॉलर की वृद्धि के साथ 86.37 डॉलर प्रति बैरल में बिक रहा है। वहीं डब्ल्यूटीआई की कीमत 80.25  डॉलर है। देश के महानगरों में ईंधन के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दूसरी तरफ मध्यप्रदेश में आज फ्यूल के भाव में गिरावट हुई है। पेट्रोल में औसतन 0.27 रुपये और डीजल में 0.24 रुपये की गिरावट हुई है। अलग-अलग शहरों में ईंधन के दम भी अलग है।

इन शहरों में बदल गए पेट्रोल दाम ‘

अशोकनगर में 0.85 रुपये, भोपाल में 0,46 रुपये, भिंड में 0.22 रुपये, दमोह में 0.49 रुपये, डींडौरी 0.57 रुपये, होशंगाबाद में 0.87 रुपये, इंदौर में 0.44 रुपये, राजगढ़ में 0.96 रुपये, रीवा में 0.40 रुपये, सिंगरौली में 0.48 रुपये, टीकमगढ़ में 0.39 रुपये, शहडोल में 0.22, मुरैना में 0.28 रुपये की वृद्धि पेट्रोल के भाव में हुई थी। छिंदवाड़ा में 1.34 रुपये, अनुपुर में 0.88 रुपये, सीधी में 0.56 रुपये, विदिशा में 0.57 रुपये, अगर मालवा में 0.27 रुपये की गिरावट हुई है। इसके अलावा बड़वानी, बेतूल, छतरपुर, देवास, गुना, हरदा, झाबुआ, खरगोन, खंडवा, पन्ना, सिवनी, सीधी और उमरिया में भी पेट्रोल सस्ता हुआ है।

इन शहरों में घटे डीजल के दाम 

विदिशा में 0.52 रुपये, छिंदवाड़ा में 1.23 रुपये, छतरपुर में 0.25 रुपये, अनु पुर में 0.81 रुपये, आगर मालवा में 0.24 रुपये, धार में 0.29 रुपये, हरदा में 0.28 रुपये, खंडवा, 0.27 रुपये, पन्ना में 0.27 रुपये, सिवनी में 0.54 रुपये, शाजापुर में 0.25 रुपये, श्योपुर में 0.19 रुपये, सीधी में 0.52 रुपये, उमरिया में 0.39 रुपये की गिरावट हुई है।

इतनी है एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.75 रुपये और डीजल की 93.99 रुपये है।
  • ग्वालियर में पेट्रोल की कीमत 108.58 रुपये और डीजल की 93.84 रुपये है।
  • जबलपुर में पेट्रोल की कीमत 108.52 रुपये और डीजल की 93.80 रुपये है।
  • इंदौर में पेट्रोल की कीमत 109.10 रुपये और डीजल की 94.34 रुपये है।
  • रीवा में पेट्रोल की कीमत 111.37 रुपये और डीजल की96.42  रुपये है।
  • उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 109 रुपये और डीजल की 94.25 रुपये है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews