MP में पेट्रोल-डीजल के रेट में उतार-चढ़ाव जारी, इन शहरों में आज बढ़ी पेट्रोल की कीमत, यहाँ ईंधन सबसे सस्ता, जानें

MP में पेट्रोल-डीजल के रेट में उतार-चढ़ाव जारी, इन शहरों में आज बढ़ी पेट्रोल की कीमत, यहाँ ईंधन सबसे सस्ता, जानें

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Prices of petrol and diesel) उतार-चढ़ाव जारी है। आज प्रदेश में पेट्रोल की कीमतों में हल्की गिरावट देखी गई है। वहीं कुछ शहर ऐसे भी जहां पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि देखी गई है। आज औसतन पेट्रोल की कीमत में 0.07 रुपये और डीजल की कीमतों में 0.08 रुपये की गिरावट आई है। आज बड़वानी, अनुपुर,  बालाघाट, देवास, डिंडोरी, जबलपुर, खंडवा, खरगोन, रतलाम, शिवपुरी और सिंगरौली में पेट्रोल की कीमतों में उछाल देखा गया है। प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर ईंधन की कीमत भी अलग देखी जा रही है।

यह भी पढ़े… MP Board : 10वीं-12वीं छात्रों के लिए जरूरी सूचना, ऑनलाइन अंक प्रविष्टि सहित बोर्ड परीक्षा फॉर्म पर आई नवीन अपडेट, जानना आवश्यक

कहीं पर पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर है तो कहीं पेट्रोल 111 रुपये से अधिक की कीमत में बिक रहा है। मुरैना, सीहोर, रतलाम, रायसेन, नरसिंहपुर, जबलपुर, इंदौर, होशंगाबाद, हरदा, ग्वालियर, देवास और भोपाल में आज पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है। 108.27 रुपये की कीमत के साथ सागर में पेट्रोल सबसे सस्ता है।

यह भी पढ़े… MP News : कर्मचारियों की रिटायरमेंट एज पर बड़ी अपडेट, चुनावों से पहले मिल सकता है बड़ा तोहफा

विदिशा, उज्जैन, सिंगरौली, शाजापुर, राजगढ़, मंदसौर, मंडला, खरगोन, कटनी, झाबुआ, गुना, डिंडोरी, धार, दतिया, दमोह, छतरपुर, भिंड, बेतूल, अशोकनगर और आगर मालवा में आज पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के करीब है। बालाघाट, रीवा, शहडोल और श्योपुर में एक लीटर पेट्रोल 111 रुपये से अधिक की कीमत में बिक रहा है। अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, छिंदवाड़ा, खंडवा, पन्ना, सतना, शिवपुरी, सीधी और उमरिया में आज पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews