होली से पहले क्रूड ऑयल में आई गिरावट, MP के इन शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें ताजा भाव

Petrol diesel rate

Petrol And Diesel Prices: ग्लोबाल मार्केट में कच्चे तेल के भाव  में गिरावट हुई है। हालांकि अभी भी क्रूड ऑयल 85 डॉलर के पार बन हुआ है। ब्रेंट क्रूड में 0.73 फीसदी और डब्ल्यूटीआई में 0.75 फीसदी का उछाल आया है। तेल कंपनियों ने 6 मार्च को पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। मध्यप्रदेश में अधिकतम शहरों में ईंधन के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं कुछ शहरों में इसमे गिरावट और वृद्धि भी दर्ज की गई है। एमपी के पेट्रोल के भाव 108 रुपये से लेकर 112 रुपये के बीच में है। वहीं डीजल 93 रुपये से लेकर 97 रुपये के बीच में बिक रहा है।

इन शहरों में बदले पेट्रोल के भाव

उज्जई में 0.01 रुपये, सिवनी में 0.52 रुपये, सीहोर में 0.51 रुपये, सतना में 0.14 रुपये, रीवा में 0.29 रुपये, मुरैना में 0.49 रुपये, मंडला में 0.74 रुपये, जबलपुर में 0.02 रुपये, बालाघाट में 0.95 रुपये और अनुपुर में 0.34 रुपये की वृद्धि हुई है। वहीं बेतूल में 0.58 रुपये, अशोकनगर में 0.36 रुपये, कटनी में 0.50 रुपये, नरसिंहपुर में 0.79 रुपये, शिवपुरी में 0.56 रुपये, टीकमगढ़ में 0.43 रुपये और विदिशा में 0.42 रुपये की गिरावट हुई है।

इन शहरों में बदले डीजल के भाव

अनुपुर, बालाघाट, जबलपुर, मंडला, मुरैना, रीवा, सीहोर, सिवनी और सतना में डीजल के भाव में हल्का उछाल आया है। वहीं टीकमगढ़, विदिशा, शिवपुरी, नरसिंहपुर, कटनी, खंडवा, छिंदवाड़ा, बेतूल और अशोकनगर में गिरावट देखी गई है।

इतनी है एक रुपये पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल के भाव 108.65 रुपये और डीजल के 93.90  रुपये है।
  • ग्वालियर में पेट्रोल के भाव 108.58 रुपये और डीजल के 93.84 रुपये है।
  • इंदौर में पेट्रोल के भाव 108.58 रुपये और डीजल के 93.86 रुपये है।
  • जबलपुर में पेट्रोल के भाव 108.70 रुपये और डीजल के 93.98 रुपये है।
  • उज्जैन में पेट्रोल के भाव 109.01 रुपये और डीजल के 94.25 रुपये है।
  • रीवा में पेट्रोल के भाव 111.34 रुपये और डीजल के 96.39 रुपये है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews