कच्चे तेल में जारी है उतार-चढ़ाव, MP में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, कई शहरों में महंगा हुआ ईंधन, जानें नए रेट

कच्चे तेल में जारी है उतार-चढ़ाव, MP में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, कई शहरों में महंगा हुआ ईंधन, जानें नए रेट

Petrol And Diesel Prices: इंटरनेशनल मार्केट में लगातार कच्चे तेल के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है। क्रूड ऑयल फिलहाल 80 के नीचे चल रहा है।  ब्रेंट क्रूड की कीमत 79.27 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई की कीमत 74.40 डॉलर प्रति बैरल है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। देश के महानगरों में आज भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ हैं। वहीं दूसरी तरफ मध्यप्रदेश में ईंधन की कीमतों में वृद्धि देखी गई है। 8 जनवरी को इनके भाव में गिरावट हुई थी। कुछ ऐसे शहर भी है जहां आज फ्यूल की कीमतों में गिरावट देखी गई है। ‌विभिन्न शहरों में ईंधन के दाम भी अलग है।

इन शहरों में बदले पेट्रोल और डीजल के दाम

छतरपुर में 0.64 रुपये, भिंड में 0.44 रुपये, मंदसौर में 0.59 रुपये, राजगढ़ में 0.48 रूपीव, रीवा में 0.48 रुपये, रुपए उज्जैन में 0.28 रुपये, टीकमगढ़ में 0.26 रुपये, दतिया में 0.24 रुपये, खरगोन में 0. 74 रुपये  और मंडला में 0.63 की गिरावट पेट्रोल की कीमतों में हुई है। वहीं दतिया में 0.32 रुपये,  खरगोन में 0.87 रुपये, सिवनी में 1.01 रुपये, सतना में 1.10 रुपये, श्योपुर में 0.48 रुपये, दमोह में 0.80 रुपये बालाघाट में 0.58 रुपये की वृद्धि पेट्रोल के भाव में हुई है। साथ ही उज्जैन में 0.25 रुपये, उमरिया में 0.26 रुपये, मंदसौर में 0.54 रुपये, गुना में 0.35 रुपये, बालाघाट 0.53 रुपये और अलीराजपुर में 0.40 रुपये की गिरावट डीजल में देखी गई है। अनुपुर, बालाघाट, शहडोल और श्योपुर में आज भी पेट्रोल सबसे ज्यादा महंगा रहा है, एक लीटर की कीमत 111 रुपये से अधिक है।

इतनी है एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • राजधानी आज डीजल की कीमत 93.90 रुपये और पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये।
  • ग्वालियर में डीजल की कीमत 93.84 रुपये और पेट्रोल की 108.58 रुपये है।
  • इंदौर में डीजल की कीमत 93.86 रुपये और पेट्रोलकी कीमत 108.58 रुपये है।
  • जबलपुर में डीजल की कीमत 93.58 रुपये और पेट्रोल के भाव 108.70 रुपये है।
  • रीवा में डीजल की कीमत 96.12 रुपये और पेट्रोल के दाम 111.05 रुपये है।
  • उज्जैन में डीजल की कीमत 94.25 रुपये और पेट्रोल की कीमत 109. 01 रुपये है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews