MP में पेट्रोल की कीमत में उछाल, डीजल में राहत, जानें प्रदेश में आज कैसा रहा पेट्रोल-डीजल का कारोबार

MP में पेट्रोल की कीमत में उछाल, डीजल में राहत, जानें प्रदेश में आज कैसा रहा पेट्रोल-डीजल का कारोबार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में राहत जारी है। अब भी क्रूड ऑयल की कीमत 100 डॉलर के नीचे है। देश में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol and diesel prices) में कोई बदलाव नजर नहीं आए हैं। किसी राज्य में पेट्रोल और डीजल सस्ता है तो कहीं ईंधन की कीमत अधिक है। मध्य प्रदेश में आज पेट्रोल की कीमत में में हल्की वृद्धि देखी गई है। हालांकि अन्य राज्यों की तुलना में अब भी प्रदेश में ईंधन महंगा है। पेट्रोल की कीमत में 0.01 रुपये की वृद्धि देखी गई है। वहीं डीजल की कीमत अब भी स्थिर है।

यह भी पढ़े… कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 4% डीए में होगी वृद्धि, 90000 तक बढ़ेगी सैलरी, एरियर के साथ मिलेगा 4 भत्तों का भी लाभ

प्रदेश में पेट्रोल की कीमत 108 रुपये से लेकर 112 रुपये के बीच में बरकरार है। हालांकि कुछ शहर ऐसे भी है जहां आज पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि देखी गई है।  इस लिस्ट में भोपाल, छतरपुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, सागर, शाजापुर, टीकमगढ़ और उज्जैन शामिल है। हालांकि कुछ  शहरों में पेट्रोल की कीमत में कुछ पैसों का ही इजाफा देखा गया है। विदिशा, सिंगरौली, शिवपुरी, श्योपुर, सिवनी, सतना, मुरैना, मंदसौर, झाबुआ, हरदा, डिंडोरी, धार, देवास, दमोह, छिंदवाड़ा, भिंड में आज पेट्रोल की कीमत में गिरावट हुई है।

यह भी पढ़े… महाकाल मंदिर में बिना टेंडर के हो गया लाखों का निर्माण कार्य, अब जागी मंदिर समिति

आगर मालवा, बेतूल, भिंड, दतिया, धार, डिंडोरी, गुना, हरदा, होशंगाबाद, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, नीमच, सतना, सिवनी, शाजापुर, शिवपुरी, टीकमगढ़ और उज्जैन में आज पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। उमरिया, पन्ना, मंडला, कटनी, छिंदवाड़ा, छतरपुर, बुरहानपुर, बालाघाट और अलीराजपुर में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है। अनुपुर, रीवा और शहडोल में आज भी पेट्रोल की कीमत 111 रुपये से ज्यादा देखी गई है। अशोक नगर, भोपाल, दमोह, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, मुरैना, नरसिंहपुर, रायसेन, सीहोर, सिंगरौली और विदिशा में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 108 रुपये लीटर के आसपास दर्ज की गई।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews