क्रूड ऑयल में राहत, MP में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, आज इतनी घटी ईंधन की कीमत, जानें अपने शहर का हाल

क्रूड ऑयल में राहत, MP में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, आज इतनी घटी ईंधन की कीमत, जानें अपने शहर का हाल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में राहत जारी है। बावजूद इसके देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Prices of petrol and diesel) में कुछ खास बदलाव नहीं हुए हैं। वहीं मध्यप्रदेश में ईंधन की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले तीन दिनों से मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुए थे, लेकिन आज ईंधन की कीमतों में गिरावट देखी गई है। पेट्रोल और डीजल में में औसतन 0.08 की गिरावट हुई है।

यह भी पढ़े…MP Weather: एक साथ 4 सिस्टम एक्टिव, इन संभागों में बारिश की चेतावनी, मानसून की विदाई जल्द, पढ़े मौसम विभाग का पूर्वानुमान

प्रदेश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल के दाम भी अलग है। आज कहीं ईंधन की कीमतों में वृद्धि देखी गई है तो कहीं गिरावट देखी गई है। अशोकनगर, बेतूल, भिंड, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, देवास, डिंडौरी, गुना, खंडवा, मंदसौर, मुरैना, सीहोर, शहडोल, सिंगरौली, टीकमगढ़ और विदिशा में पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि देखी गई है। उमरिया, सिंगरौली, शिवपुरी, श्योपुर, सागर, राजगढ़, रायसेन, पन्ना, मंडला, खरगोन, कटनी, झाबुआ, होशंगाबाद, हरदा, ग्वालियर, धार, बालाघाट, बड़वानी में आज पेट्रोल की कीमतों में हल्की गिरावट हुई है।

यह भी पढ़े…MP News: अधिकारियों की शर्मनाक कारगुजारी, CM के दौरे से पहले दिव्यांग से लगवाई झाड़ू

आगर मालवा, अशोकनगर, बेतूल, दमोह, दतिया, गुना, झाबुआ, कटनी, खरगोन, मंडला, मंदसौर, नीमच, राजगढ़, सिवनी, शाजापुर, टीकमगढ़, सिंगरौली, उज्जैन और विदिशा में पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। उमरिया, सीधी, शिवपुरी, सतना, पन्ना, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, छतरपुर, बड़वानी और अलीराजपुर में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है। राजधानी भोपाल में आज पेट्रोल की कीमत 108.46 रुपये प्रति लीटर के आसपास है, आज यहां पेट्रोल की कीमत में 0.19 रुपये की गिरावट देखी गई। सीहोर, सागर, रतलाम, रायसेन, नरसिंहपुर, जबलपुर, इंदौर, होशंगाबाद, हरदा, ग्वालियर, धार और देवास में पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। बालाघाट, बुरहानपुर, खंडवा, रीवा, शाजापुर और श्योपुर में आज पेट्रोल की कीमत 111 रुपये से भी अधिक देखी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews