क्रूड ऑयल में राहत, देश में पेट्रोल-डीजल हो सकता है सस्ता, MP में आज बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नए रेट

क्रूड ऑयल में राहत, देश में पेट्रोल-डीजल हो सकता है सस्ता, MP में आज बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नए रेट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई है। पिछले 6 महीनों में क्रूड ऑयल सबसे ज्यादा सस्ता हुआ। बुधवार को कच्चे तेल की कीमतों में राहत देखी गई, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत मिल सकती है। बुधवार को कच्चे तेल की कीमतों में 4 फ़ीसदी की गिरावट आई है। विशेषज्ञों का कहना है कि बीते 3 महीने में एमसीएक्स पर कच्चे तेल की कीमत 18 फ़ीसदी कम हो चुकी है। हालांकि मार्च में कच्चे तेल की कीमत 139 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच चुकी है। लेकिन इसमें गिरावट आना अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर है।

यह भी पढ़े… Kitchen Tips : बारिश के मौसम में मसाले स्टोर करने का सही तरीका, मसाले नहीं होंगे लंबे समय तक खराब

अंदाजा लगाया जा रहा है कि बहुत जल्द पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Prices of petrol and diesel) में 3 से 5 रुपये तक की गिरावट हो सकती है। वहीं आज मध्य प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई। पेट्रोल की कीमतों में 0.09 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि और डीजल में 0.08 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़े… IMD Alert : UP, बिहार, केरल में भारी बारिश की चेतावनी, मानसून सहित 4 चक्रवाती सिस्टम एक्टिव, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

आगर मालवा, बेतूल, भिंड, छतरपुर, दतिया, देवास, धार, गुना, हरदा, झाबुआ, खरगोन, मंडला, मंदसौर, नीमच, पन्ना, राजगढ़, शाजापुर, टीकमगढ़ और उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। उमरिया, शिवपुरी, सिवनी, सतना, खंडवा, कटनी, डिंडोरी, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, बड़वानी अलीराजपुर में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास है।

यह भी पढ़े… Gold Silver Rate : सोना भड़का, चांदी चमकी, पहले भाव देखें फिर खरीदें

अनुपुर, शहडोल, श्योपुर और रीवा में आज भी पेट्रोल की कीमत 111 रुपये प्रति लीटर से अधिक देखी गई। विदिशा, सिंगरौली, सीहोर, रतलाम, रायसेन, नरसिंहपुर, मुरैना, जबलपुर, इंदौर, होशंगाबाद, ग्वालियर, दमोह, अशोकनगर और भोपाल में आज पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास रही।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews