क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट, MP के इन शहरों में आज बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपने शहर का हाल

क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट, MP के इन शहरों में आज बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपने शहर का हाल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। तेल कम्पनियों ने भी पेट्रोल और डीजल (Petrol and diesel) के नए रेट जारी कर दिए हैं। वहीं क्रूड ऑयल की कीमत 100 डॉलर के नीचे है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 94 डॉलर प्रति बैरल है। वहीं राजधानी दिल्ली में ईंधन की कीमत 96 रुपये के आसपास चल रही है। वहीं मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी स्थिर है। लगातार 3 दिनों से ईंधन की कीमतों में सरकार द्वारा कोई बदलाव नहीं किये गए हैं। हालांकि अलग-अलग शहरों में ईंधन के दाम भी अलग है। कहीं पेट्रोल की कीमत 108 रुपये के आसपास है, तो कहीं 111 रुपये से भी अधिक।

यह भी पढ़े… कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, जल्द मिलेगा प्रमोशन का लाभ, बढ़ेगी सैलरी, बोर्ड का आदेश जारी

प्रदेश के कुछ शहर ऐसे भी हैं जहां आज ईंधन की कीमतों में उछाल देखी गई है। इस लिस्ट में विदिशा, उज्जैन, टीकमगढ़, सिंगरौली, शाजापुर, सिवनी, सतना, सागर, रीवा, रायसेन, पन्ना, मंडला, खंडवा, कटनी, इंदौर, होशंगाबाद, हरदा, दतिया, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बालाघाट, अशोकनगर और अनुपुर शामिल है। वहीं कुछ ऐसे भी शहर हैं जहां ईंधन  की कीमतों में हल्की गिरावट देखी गई है। इस लिस्ट में अलीराजपुर, बड़वानी, भोपाल, छतरपुर, दमोह, धार, गुना, कटनी, मंदसौर, मुरैना, नरसिंहपुर, शहडोल, शिवपुरी, सीधी और उमरिया शामिल है।
विदिशा, नरसिंहपुर, मुरैना, इंदौर, जबलपुर, देवास, भिंड और भोपाल में आज पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई। अलीराजपुर, बालाघाट, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, पन्ना, सतना, सिवनी, शहडोल, शिवपुरी और उमरिया में आज पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास है।

यह भी पढ़े… IMD Alert : केरल-कर्नाटक सहित 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून सहित 3 चक्रवाती सिस्टम एक्टिव, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

उज्जैन, टीकमगढ़, सीधी, शाजापुर, सीहोर, सागर, रतलाम, राजगढ़, रायसेन, नीमच, मंदसौर, मंडला, खरगोन, खंडवा, कटनी, झाबुआ, होशंगाबाद, हरदा, ग्वालियर, गुना, धार, दतिया, दमोह, छतरपुर, बेतूल, बड़वानी ,अशोकनगर और आगर मालवा में आज पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई। अनुपुर, रतलाम और शहडोल में आज भी पेट्रोल सबसे ज्यादा महंगा है। यहां 1 लीटर पेट्रोल की कीमत एक 111 रुपये से भी अधिक है। वहीं डीजल की कीमत 95 रुपये प्रति लीटर के आसपास तक देखी गई है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews