MP के इन शहरों में आज बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने प्रदेश के अन्य शहरों में कैसा है आज ईंधन का कारोबार

MP के इन शहरों में आज बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने प्रदेश के अन्य शहरों में कैसा है आज ईंधन का कारोबार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पूरे देश में पेट्रोल और डीजल (Petrol and diesel) के कारोबार में राहत है। हालांकि अब भी कुछ राज्य ऐसे हैं जहां पेट्रोल और डीजल की कीमत 110 रुपए प्रति लीटर के पार है। इस लिस्ट में मध्यप्रदेश भी शामिल है। यहाँ कुछ शहर और जिले ऐसे हैं, जहां ईंधन की कीमतें आसमान छु रही है। तो वहीं कई शहरों में ईंधन के रेट में उतार और चढ़ाव जारी है। आज अनुपुर, अशोकनगर , बड़वानी, छिंदवाड़ा, देवास, गुना, होशंगाबाद, इंदौर, झाबुआ, खरगोन, रायसेन, रतलाम, सागर, सीहोर, शाजापुर, श्योपुर, सीधी और उज्जैन में आज पेट्रोल की कीमतों में इजाफा देखा गया।

यह भी पढ़े… MP कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर, रोका गया वेतन, जल्द पूरा करे काम, वेतन-पेंशन सहित भत्ते में मिलेगा लाभ

अन्य शहरों की बात करें तो एमपी में कुछ ऐसे भी शहर हैं, जहां पेट्रोल की कीमत 108 रुपए प्रति लीटर के आस-पास देखी गई है। इस लिस्ट में अशोकनगर, भोपाल, देवास, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, मुरैना, राजगढ़, रतलाम, सागर, सीहोर, सिंगरौली और विदिशा शामिल हैं। आज प्रदेश में पेट्रोल 110.98 रुपए प्रति लीटर और डीजल 96.06 रुपए प्रति लीटर के भाव में बिक रहा है। अलीराजपुर, बड़वानी, बालाघाट, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, खरगोन, पन्ना, सतना, शहडोल, शिवपुरी, सीधी और उमरिया में एक लीटर पेट्रोल की कीमत करीब 110 रुपए दर्ज की गई।

यह भी पढ़े… 7 साल बाद मिला मध्यप्रदेश को ये मुकाम, रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पंजाब को किया ध्वस्त

श्योपुर, रीवा और अनुपुर में आज पेट्रोल की कीमत 111 रुपए प्रति लीटर के आस-पास है। अगरमालवा, बेतूल, भिण्ड, छतरपुर, दमोह, दतिया, धार, डींडोरी, गुना, हरदा, होशंगाबाद, झाबुआ, कटनी, खंडवा, मंडला, मंदसौर, नरसिंहपुर, नीमच, रायसेन, सीओनी, शाजापुर, टीकमगढ़ और उज्जैन में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 109 रुपए के लगभग देखी गई।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews