86 डॉलर के पार पहुंचा क्रूड ऑयल, MP के इन शहरों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें ताजा भाव

86 डॉलर के पार पहुंचा क्रूड ऑयल, MP के इन शहरों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें ताजा भाव

Petrol And Diesel Prices:  इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी गई है। ब्रेंट क्रूड 2.24 फीसदी की वृद्धि के साथ 86.39 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड में 2.13 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है, साथ ही  इसकी कीमत 79.72 डॉलर प्रति बैरल है। देश के महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कई राज्यों में ईंधन के भाव में बदलाव देखा गया है। वहीं मध्यप्रदेश के अधिकतम शहरों में फ्यूल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ। प्रदेश में कहीं गिरावट तो कहीं वृद्धि भी हुई है।

इन शहरों में बदले पेट्रोल के भाव

अलीराजपुर में 0.30 रुपये, अनुपुर में 0.18 रुपये, बेतूल में 0.45 रुपये, छिंदवाड़ा में 0.39 रुपये, दमोह में 0.41 रुपये, धार में 0.43 रुपये, गुना में 0.26 रुपये , होशंगाबाद में 0.65 रुपये, कटनी में 0.50 रुपये , खरगोन में 0.51 रुपये, मंदसौर में 0.77 रुपये, नरसिंहपुर में 0.93 रुपये, रायसेन में 0.21 रुपये, शहडोल में 0.22 रुपये और उमरिया में 0.42 रुपये की वृद्धि पेट्रोल के कीमतों में हुई है। वहीं अशोकनगर में 0.47 रुपये, बड़वानी में 0.60 रुपये, बालाघाट में 0.27 रुपये, दतिया में 0.36 रुपये, भोपाल में 0.02 रुपये, देवास में 0.49 रुपये, हरदा में 0.41 रुपये, जबलपुर में 0.58 रुपये, मंडला में 0.91 रुपये, पन्ना में 0.45 रुपये, राजगढ़ में 0.64 रुपये, रीवा में 0.76 रुपये, सागर में 0.50 रुपये, सीहोर में 0.76 रुपये, शिवपुरी में 0.33 रुपये, उज्जैन में 0.43 रुपये और विदिशा में 0.47 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।

यहाँ बढ़े डीजल के भाव

बेतूल में 0.40 रुपये, होशननगाबाद में 0.60 रुपये, कटनी में 0.47 रुपये, खरगोन में 0.47 रुपये, मंदसौर में 0.71 रुपये और नरसिंहपुर में 0.81 रुपये की वृद्धि हुई है। इसके अलावा अनुपुर, अलीराजपुर, भिंड, दमोह, छतरपुर, दमोह, धार, गुना, इंदौर, रायसेन, सिवनी, सीधी और उमरिया में डीजल के भाव में इजाफा हुआ है।

प्रमुख शहरों में इतनी है एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल के भाव 108.65 रुपये और डीजल के 93.90 रुपये हैं।
  • ग्वालियर में पेट्रोल के भाव 108.58 रुपये और डीजल के 93.84 रुपये हैं।
  • इंदौर में पेट्रोल के भाव 108.66 रुपये और डीजल के 93.94 रुपये हैं।
  • जबलपुर में पेट्रोल के भाव 108.68 रुपये और डीजल के 93.96 रुपये हैं।
  • उज्जैन में पेट्रोल के भाव 108.81 रुपये और डीजल के 94.81 रुपये हैं।
  • रीवा में पेट्रोल के भाव 111.05 रुपये और डीजल के 96.12 रुपये हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews