Petrol And Diesel Rate: क्रूड ऑयल में नरमी, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, MP के इन जिलों में घट गए ईंधन के दाम, जानें ताजा भाव

Petrol And Diesel Rate: क्रूड ऑयल में नरमी, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, MP के इन जिलों में घट गए ईंधन के दाम, जानें ताजा भाव

Petrol And Diesel Rate in MP Today:  ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल में इन दिनों नरमी देखी गई है। डब्ल्यूटीआई की कीमत 70.04 डॉलर प्रति लीटर है। वहीं ब्रेंट क्रूड के भाव 74 डॉलर के पार है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। मध्यप्रदेश समेत देश के कई राज्यों में ईंधन के भाव में बदलाव हुआ है। एमपी में आज कहीं गिरावट तो कहीं वृद्धि देखी गई है।

इन जिलों में बदल गए पेट्रोल के भाव

अशोकनगर में 0.90 रुपये, बालाघाट में 0.62 रुपये, बैतूल में 0.20 रुपये, भिंड में 0.42 रुपये, धार में 1.47 रुपये, इंदौर में 0.04 रुपये, झाबुआ में 0.41 रुपये, कटनी में 0.59 रुपये, खरगोन में 0.65 रुपये, रायसेन में 1.32 रुपये, राजगढ़ में 0.38 रुपये, शाजापुर में 0.59 रुपये, टिकमगढ़ में 0.26 रुपये, उज्जैन में 0.13 रुपये और विदिशा में 0.61 रुपये की वृद्धि हुई है। उमरिया में 0.23 रुपये, श्योपुर में 0.21 रुपये, सतना में 0.43 रुपये, नीमच में 0.31 रुपये, नरसिंहपुर में 0.64 रुपये, मंडला में 0.42 रुपये, हरदा में 0.30 रुपये, गुना में 0.39 रुपये, दमोह में 0.37 रुपये, बड़वानी में 0.22 रुपये, अनुपुर में 0.43 रुपये और आगर मालवा में 0.38 रुपये की गिरावट हुई है।

यहाँ सस्ता हुआ डीजल

उमरिया में 0.21 रुपये, सतना में 0.39 रुपये, पन्ना में 0.27 रुपये , नरसिंहपुर में 0.55 रुपये, नीमच में 0.29 रुपये, मंडला में 0.38 रुपये, हरदा में 0.28 रुपये, गुना में 0.36 रूपये, दमोह में 0.31 रुपये, बड़वानी में 0.20 रुपये, अनुपुर में 0.40 रुपये और आगर मालवा में 0.36 रुपये की गिरावट हुई है। वहीं भोपाल, दतिया, ग्वालियर, जबलपुर, मंदसौर, सागर, सिवनी और सिंगरौली में ईंधन के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये और डीजल की 93.90 रुपये है
  • इंदौर में पेट्रोल की कीमत 108.70 रुपये और डीजल की 93.97 रुपये है।
  • ग्वालियर में पेट्रोल की कीमत रु108.58 पये और डीजल की 93.84 रुपये है।
  • जबलपुर में पेट्रोल की कीमत 108.66 रुपये और डीजल की 93.93 रुपये हैं।
  • रीवा में पेट्रोल की कीमत 111.11  रुपये और डीजल की 96.17 रुपये है।
  • उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 109.00 रुपये और डीजल की 94.25 रुपये है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews