क्रूड ऑयल में नरमी, पेट्रोल-डीजल के भाव में बदलाव, MP के इन शहरों में महंगा हुआ ईंधन, जानें नए रेट

क्रूड ऑयल में नरमी, पेट्रोल-डीजल के भाव में बदलाव, MP के इन शहरों में महंगा हुआ ईंधन, जानें नए रेट

Petrol And Diesel Rate: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल कीमतों में कुछ दिनों से नरमी देखी जा रही है। बुधवार को ब्रेंट क्रूड में 0.57 फीसदी और डब्ल्यूटीआई में 0.57 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी हो चुके हैं। मध्यप्रदेश समेत देश के कई राज्यों में ईंधन के भाव में हल्का उछाल देखा गया है। एमपी के आज कहीं गिरावट तो कहीं वृद्धि हुई है।

एमपी के इन शहरों में महंगा हुआ पेट्रोल

आगार मालवा में 0.18 रुपये, बड़वानी में 0.21 रुपये, भिंड में 0.40 रुपये, छतरपुर में 0.25 रुपये, देवास में 0.22 रुपये, ग्वालियर में 0.20 रुपये, हरदा में 0.26 रुपये, जबलपुर में 0.20 रुपये, झाबुआ में 0.30 रुपये, कटनी में 0.43 रुपये, खंडवा में 0.29 रुपये, मुरैना में 0.30 रुपये, रतलाम में 0.23 रुपये, रीवा में 0.23 रुपये, सतना में 0.59 रुपये, सिवनी में 1.07 रुपये, शाजापुर में 0.58 रुपये, सीधी में 0.46 रुपये, सिंगरौली में 0.27 रुपये की वृद्धि हुई है।

डीजल के दाम में बदलाव

डीजल के भाव में भी बदलाव देखा गया है। सिवनी में 0.98 रुपये, शाजापुर में 0.53 रुपये, सीधी में 0.42 रुपये, सिंगरौली में 0.25 रुपये, सतना में 0.54 रुपये, रीवा में 0.21 रुपये, रतलाम में 0.22 रुपये, कटनी में 0.38 रुपये, भिंड में 0.37 रुपये की वृद्धि हुई है। वहीं अशोकनगर, अनुपुर, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, दतिया, दमोह, गुना, इंदौर, खरगोन, रायसेन, शिवपुरी और टीकमगढ़ में ईंधन के भाव में गिरावट हुई है।

इतनी है एक रुपये पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये और डीजल की 93.90 रुपये है।
  • ग्वालियर में पेट्रोल की कीमत 108.78 रुपये और डीजल की 94.02 रुपये है।
  • इंदौर में पेट्रोल की कीमत 108.58 रुपये और डीजल की 93.86 रुपये है।
  • जबलपुर में पेट्रोल की कीमत 108.66 रुपये और डीजल की 93.93 रुपये है।
  • रीवा में पेट्रोल की कीमत 111.37 रुपये और डीजल की 96.42 रुपये है।
  • उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 109.04 रुपये और डीजल की 94.29 रुपये है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews