86 डॉलर के पार पहुंचा क्रूड ऑयल, पेट्रोल-डीजल के भाव में बदलाव, MP के कई जिलों में बढ़ गए ईंधन के दाम, जानें नए रेट

Petrol diesel rate

Petrol And Diesel Rate in MP Today: ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। 16 मार्च को ब्रेंट क्रूड 86.31 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। वहीं डब्ल्यूटीआई की कीमत 82.52 डॉलर प्रति बैरल है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट कर हैं। मध्यप्रदेश समेत देश के कई राज्यों में ईंधन के भाव में बदलाव हुआ है। एमपी में आज कहीं इजाफा तो कहीं गिरावट हुई है। वहीं कुछ जिलों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

एमपी में ऐसा है पेट्रोल का हाल

आगार मालवा, अलीराजपुर, बैतूल, भोपाल, छतरपुर, दतिया, हरद, खंडवा, मण्डला, राजगढ़, सागर, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़ और उमरिया में पेट्रोल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। विदिशा में 0.36 रुपये, शहडोल में 0.34 रुपये, सिवनी में 0.52 रुपये, सीहोर में 0.46 रुपये, मुरैना में 0.49 रुपये, मंदसौर में 0.59 रुपये, जबलपुर में 0.10 रुपये, होशंगाबाद में 0.34 रुपये, डींडौरी में 0.57 रुपये, धार में 0.40 रुपये, दमोह में 0.41 रुपये, बालाघाट में 0.21 रुपये और अशोकनगर में 0.25 रुपये की वृद्धि हुई है। अनुपुर में 0.70 रुपये, बड़वानी में 0.27 रुपये, छिंदवाड़ा में 0.85 रुपये, देवास में 0.34 रुपये, ग्वालियर में 0.33 रुपये, झाबुआ में 0.66 रुपये, खरगोन में 1.02 रुपये, पन्ना में 0.40 रुपये, रायसेन में 0.69 रुपये, श्योपुर में 0.21 रुपये और शिवपुरी में 0.33 रुपये की गिरावट हुई है।

डीजल के भाव में बदलाव

अशोकनगर में 0.22 रुपये , बालाघाट में 0.19 रुपये, भिंड में 0.03 रुपये, दमोह मरण 0.38 रुपये, धार में 0.36 रुपये, डींडौरी में 0.52 रूपये, होशंगाबाद में 0.32 रुपये, जबलपुर में 0.09 रुपये, मंदसौर में 0.54 रुपये, मुरैना में 0.45 रुपये, सीहोर में 0.42 रुपये, शहडोल में 0.31 रुपये और विदिशा में 0.32 रुपये की वृद्धि हुई है। उज्जैन, शिवपुरी, रतलाम, पन्ना, रायसेन, नरसिंहपुर, खरगोन, झाबुआ, ग्वालियर, देवास, छिंदवाड़ा और अनुपुर में डीजल के भाव में गिरावट दर्ज की गई है।

एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल का भाव 108.65 रुपये और डीजल का 93.90 रुपये है।
  • इंदौर में पेट्रोल का भाव 108.58 रुपये और डीजल का 93.86 रुपये है।
  • ग्वालियर में पेट्रोल का भाव 108.58 रुपये और डीजल का 93.84 रुपये है।
  • जबलपुर में पेट्रोल का भाव 108.66 रुपये और डीजल का 93.93 रुपये है।
  • रीवा में पेट्रोल का भाव 110.98 रुपये और डीजल का 96.06 रुपये है।
  • उज्जैन में पेट्रोल का भाव 109.01 रुपये और डीजल का 94.25 रुपये है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews