78 डॉलर के नीचे पहुंचा कच्चा तेल, बदल गए पेट्रोल-डीजल के भाव, MP के कई जिलों में महंगा हुआ ईंधन, जानें नए रेट

Petrol diesel rate

Petrol And Diesel Rate in MP Today: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के भाव में वृध्दि हुई है। बावजूद इसके क्रूड ऑयल का भाव 78 डॉलर प्रति बैरल के नीचे पहुंच चुका है। डबल्यूटीआई क्रूड की 77.87 डॉलर प्रति बैरल है। वहीं ब्रेंट क्रूड 81.66 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। एमपी के विभिन्न जिलों में ईंधन के भाव भी अलग हैं। आज कहीं गिरावट तो कहीं वृद्धि हुई है।

एमपी के पेट्रोल का हाल

अशोकनगर में 0.25 रूपये, भिंड में 0.36 रूपये, डिंडोरी में 0.37 रूपये, गुना में 0.39 रूपये, होशंगाबाद में 0.36 रूपये, इंदौर में 0.28 रूपये, जबलपुर में 0.10 रूपये, खंडवा में 0.24 रूपये, मुरैना में 0.28 रूपये, रायसेन में 0.30 रूपये, सिवनी में 0.42 रूपये, शहडोल में 0.30 रूपये, टीकमगढ़ में 0.39 रूपये और विदिशा में 0.43 रूपये की वृद्धि हुई है। वहीं अनुपुर में 0.88 रुपये, छतरपुर में 0.56 रूपये, दमोह मरें 0.66 रुपये, हरदा में 0.30 रुपये, खरगोन में 0.52 रुपये, नरसिंहपुर में 1.03 रुपये, पन्ना में 0.86 रुपये, राजगढ़ में 0.54 रुपये, श्योपुर में 0.21 रुपये, और उमरिया में 0.48 रुपये की गिरावट हुई है। मंडला, भोपाल, नीमच, सिंगरौली में पेट्रोल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

डीजल के भाव में बदलाव

एमपी के कई जिलों में डीजल के भाव में भी बदलाव हुआ है। सिवनी में 0.39 रुपये, टीकमगढ़ में 0.36 रुपये, विदिशा में 0.39 रुपये, गुना में 0.36 रुपये, डींडोरी में 0.52 रुपये और भिंड में 0.33 रुपये की वृद्धि हुई है। इसके अलावा देवास, अशोकनगर, खंडवा, मुरैना, नरसिंहपुर, रायसेन, रीवा और शाजापुर में भी डीजल की कीमत में हल्की बढ़ोत्तरी हुई है। उमरिया, पन्ना, राजगढ़, नरसिंहपुर, खरगोन, हरदा, दमोह, छतरपुर, अनुपुर और आगर मालवा में गिरावट हुई है।

एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये और डीजल की 93.90 रुपये है।
  • इंदौर में पेट्रोल की कीमत 108.94 रुपये और डीजल की 94.19 रुपये है।
  • ग्वालियर में पेट्रोल की 108.95 कीमत रुपये और डीजल की 94.18 रुपये है
  • जबलपुर में पेट्रोल की कीमत 108.66 रुपये और डीजल की 93.93 रुपये है।
  • उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 109.12 रुपये और डीजल की 94.36 रुपये है।
  • रीवा में पेट्रोल की कीमत 111.11 रुपये और डीजल की 96.17 रुपये है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews