Petrol And Diesel Rate: क्रूड ऑयल में आई तेजी, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, MP में बदल गए ईंधन के दाम, जानें ताजा भाव

Petrol diesel rate

Petrol And Diesel Rate in MP Today: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के भाव में मामूदेश के कई राज्यों में अभी भी पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार है। मध्यप्रदेश में आज ईंधन के भाव में बदलाव हुआ है। कहीं इजाफा तो कहीं गिरावट हुई है। ली तेजी आई है। 25 अप्रैल को 0.05% की वृद्धि के साथ ब्रेंट क्रूड 82.77 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं डब्ल्यूटीआई 0.10% बढ़ोत्तरी के साथ 78.84 डॉलर प्रति बैरल में बिक रहा है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। एमपी में पेट्रोल की न्यूनतम कीमत अशोकनगर में है, जो 108.35 रुपये प्रति लीटर है।

पेट्रोल के बदले भाव

एमपी के कई जिलों में आज पेट्रोल के भाव में बदलाव हुआ है। अनुपुर में 0.70 रुपये, बड़वानी में 0.22 रुपये, छिंदवाड़ा में 0.23 रुपये, गुना में 0.39 रुपये, झाबुआ में 0.32 रुपये, खरगोन मे 0.30 रुपये, मंडला में 0.78 रुपये, पन्ना में 0.40 रुपये, नीमच में 0.21 रुपये, रतलाम में 0.31 रुपये और श्योपुर में 0.21 रुपये की वृद्धि हुई है। वहीं शहडोल में 0.30 रुपये, राजगढ़ में 0.81 रुपये, मुरैना में 0.49 रुपये, मंदसौर में 0.48 रुपये, डींडौरी में 0.57 रुपये, धार में 0.97 रुपये, छतरपुर में 0.73 रुपये, भिंड में 0.42 रुपये और अशोकनगर में 0.36 रुपये की गिरावट हुई है । भोपाल, दतिया, रिव, ग्वालियर, इंदौर, सीधी, टीकमगढ़ और उमरिया में आज पेट्रोल के भाव में की बदलाव नहीं हुआ है।

यहाँ बढ़ें डीजल के भाव

विदिशा में 0.14 रुपये, श्योपुर में 0.19 रुपये, रतलाम में 0.28 रुपये, पन्ना में 0.37 रुपये, नीमच में 0.20 रुपये, मंडला में 0.71 रुपये, खरगोन में 0.27 रुपये, झाबुआ में 0.28 रुपये, गुना में 0.36 रुपये, छिंदवाड़ा में 0.21 रुपये, बड़वानी में 0.20 रुपये और अनुपुर में 0.65 रुपये की वृद्धि हुई है। आगर मालवा, अलीराजपुर, बालाघाट, बेतूल, भोपाल, बुरहानपुर, दतिया, ग्वालियर, हरदा, इंदौर, नरसिंहपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़ और उमरिया में डीजल के भाव स्थिर हैं।

एक लीटर पेट्रोल एर डीजल की कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये और डीजल की 93.90 रुपये है।
  • ग्वालियर में पेट्रोल की कीमत 108.58 रुपये और डीजल की 93.84 रुपये है।
  • इंदौर में पेट्रोल की कीमत 108.66 रुपये और डीजल की 93.94 रुपये है।
  • जबलपुर में पेट्रोल की कीमत 108.66 रुपये और डीजल की 93.93 रुपये है।
  • रीवा में पेट्रोल की कीमत 111.05 रुपये और डीजल की 96.12 रुपये है।
  • उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 108.87 रुपये और डीजल की 94.13 रुपये है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews