क्रूड ऑयल में तेजी, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, MP के कई जिलों में बढ़ गए ईंधन के दाम, जानें ताजा भाव

क्रूड ऑयल में तेजी, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, MP के कई जिलों में बढ़ गए ईंधन के दाम, जानें ताजा भाव

Petrol And Diesel Rate In MP Today: 26 जून यानि आज ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल के भाव में गिरावट देखी गई है । हालांकि अब भी कच्चे तेल की कीमत 75 डॉलर के नीचे ही है। ब्रेंट  क्रूड में 0.07 की वृद्धि हुई है, इसकी कीमत 73.90 डॉलर प्रति बैरल है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। मध्यप्रदेश समेत देश के कई राज्यों में सोमवार को ईंधन के भाव में बदलाव हुआ है।

एमपी के इन जिलों में बदले पेट्रोल के भाव

विदिशा में 0.31 रुपये, उमरिया में 0.42 रुपये, श्योपुर में 0.48 रुपये, शहडोल में 0.40 रुपये, सिवनी में 1.01 रुपये, सीहोर में 0.38 रुपये, नरसिंहपुर में 0.29 रुपये, मंदसौर में 0.59 रुपये, मंडला में 0.91 रुपये, हरदा में 0.22 रुपये और बालाघाट में 0.21 रुपये की गिरावट हुई है। वहीं छतरपुर में 0.64 रुपये, छिंदवाड़ा में 0.34 रुपये, दतिया में 0.35 रुपये, राजगढ़ में 0.48 रुपये, सागर में 0.65 रुपये, रीवा में 0.13 रुपये और टीकमगढ़ में 0.26 रुपये की वृद्धि हुई है। इसके अलावा उज्जैन, शिवपुरी, शाजापुर, रतलाम, मुरैना, खरगोन, खंडवा, देवास, दतिया, बैतूल, अनूपपुर और अलीराजपुर में आज हल्का उछाल आया है।

डीजल का हाल

बड़वानी, भिंड, भोपाल, दमोह, गुना, ग्वालियर, कटनी और सिंगरौली में ईंधन के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अलीराजपुर, अनूपपुर, बैतूल।, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दतिया, देवास, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, खरगोन, मुरैना, पन्ना, राजगढ़, रतलाम, रीवा, सागर, शाजापुर, शिवपुरी, टीकमगढ़ और उज्जैन में डीजल के कीमतों में उछाल देखा गया है।

एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये और डीजल की 93.90 रुपये है।
  • ग्वालियर में पेट्रोल की कीमत 108.58 रुपये और डीजल की 93.84 रुपये है।
  • जबलपुर में पेट्रोल की कीमत 108.80 रुपये और डीजल की 94.06 रुपये है।
  • इंदौर में पेट्रोल की कीमत 108.64 रुपये और डीजल की 93.92 रुपये है।
  • रीवा में पेट्रोल की कीमत 111.11 रुपये और डीजल की 96.17 रुपये है।
  • उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 109.09 रुपये और डीजल की 94.32 रुपये है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews