क्रूड ऑयल में तेजी, पेट्रोल-डीजल के नए जारी, MP के कई जिलों में आज बढ़ गए ईंधन के दाम, जानें ताजा भाव

Petrol diesel rate

Petrol And Diesel Rate in MP Today: ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड 0.90 फीसदी की वृद्धि के साथ 76.95 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं डब्ल्यूटीआई 1.17 फीसदी की वृद्धि के साथ 72 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुँच चुका है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। मध्यप्रदेश समेत देश के कई राज्यों में आज ईंधन के भाव में बदलाव देखा गया है। एमपी में कहीं वृद्धि तो कहीं गिरावट हुई है। राजधानी भोपाल में 0.36 रूपये की गिरावट के साथ पेट्रोल की कीमत 108.29 रुपये प्रति लीटर है।

ऐसा है एमपी में पेट्रोल का हाल

अनूपपुर में 0.45 रुपये, बड़वानी में 0.53 रुपये, बालाघाट में 0.89 रुपये, छतरपुर में 0.42 रुपये, छिंदवाड़ा में 0.37 रुपये, धार में 0.77 रुपये, झाबुआ में 0.40 रुपये, कटनी में 0.74 रुपये, खरगोन में 0.22 रुपये, मंडला में 1.05 रुपये, मुरैना में 0.38 रुपये, नरसिंहपुर में 0.69 रुपये, सीहोर में 0.26 रुपये, शाजापुर में 0.59 रुपये, सीधी में 0.25 रुपये, टीकमगढ़ में 0.26 रुपये, उज्जैन में 0.46 रुपये और उमरिया में 0.19 रुपये की वृद्धि हुई है। वहीं विदिशा में 0.60 रुपये, सिंगरौली में 0.48 रुपये, शिवपुरी में 0.31 रुपये, रीवा में 0.98 रुपये, रतलाम में 0.34 रुपये, मंदसौर में 0.90 रुपये, जबलपुर में 0.76 रुपये, गुना में 0.80 रूपये, दमोह में 0.40 रुपये, भिंड में 0.47 रुपये, अशोकनगर में 0.31 रुपये और अलीराजपुर में 0.43 रुपये की गिरावट हुई है।

डीजल के भाव

बालाघाट में 0.81 रुपये, धार में 0.70 रुपये, कटनी में 0.68 रूपये, मंडला में 0.96 रुपये, नरसिंहपुर में 0.61 रुपये, शाजापुर में 0.56 रुपये और उज्जैन में 0.40 रुपये की वृद्धि हुई है। इसके अलावा टीकमगढ़, उमरिया, शहडोल, सीहोर, सतना, मुरैना, खरगोन, झाबुआ, खंडवा, हरदा, देवास, छिंदवाड़ा, छतरपुर, बड़वानी, अनुपुर और आगरमालवा में बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं अलीराजपुर, अशोकनगर, भिंड, भोपाल, दमोह, दतिया, गुना, होशंगाबाद, जबलपुर, मंदसौर, रतलाम, रीवा , सागर, शिवपुरी, सिंगरौली और विदिशा में डीजल के भाव में गिरावट हुई है।

एक लीटर पेट्रोल और डीजल के भाव

  • भोपाल में पेट्रोल के भाव 108.29 रुपये और डीजल के 93.58 रुपये हैं।
  • इंदौर में पेट्रोल के भाव 108.66 रुपये और डीजल के 93.94 रुपये हैं।
  • जबलपुर में पेट्रोल के भाव 108.46 रुपये और डीजल के 93.76 रुपये हैं।
  • ग्वालियर में पेट्रोल के भाव 108.58 रुपये और डीजल के 93.84 रुपये हैं।
  • रीवा में पेट्रोल के भाव 111.11 रुपये और डीजल के 96.17 रुपये हैं।
  • उज्जैन में पेट्रोल के भाव 109.29 रुपये और डीजल के 95.60 रुपये हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews