नीमच-सतना समेत MP के कई शहरों में बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के भाव, Crude Oil पर मिली राहत, यहाँ जानें फ्यूल के नए रेट

petrol diesel prices

Petrol Diese Price Today: गुरुवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। मध्य प्रदेश के कई जिलों में आज फ्यूल के रेट मरें बदलाव देखा गया है। अनूपपुर, अशोकनगर, गुना, मंदसौर नीमच और सतना में ईंधन के कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। बैतूल, धार, झाबुआ, मंडला, राजगढ़, रतलाम, सिवनी और शिवपुरी में गिरावट देखने को मिली है।

इन राज्यों में हुआ बदलाव

अन्य कई राज्यों में भी फ्यूल के के रेट में बदलाव देखा गया है। पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर में राहत मिली है। वहीं  हरियाणा और और केरल में मामूली इजाफा हुआ है।

कच्चे तेल के मोर्चे पर मिली राहत

ग्लोबल मार्केट में एक बार फिर कच्चे तेल की कीमत 90 डॉलर के नीचे पहुँच चुकी है। 18 अप्रैल को ब्रेंट क्रूड 87.61 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। डब्ल्यूटीआई क्रूड 82.94 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुका है।

एमपी में क्या है ईंधन का भाव?

1 लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रुपए, इंदौर में 106.40 रुपए, जबलपुर में 106.50 रुपए, रीवा में 108.87 रुपए, ग्वालियर में 106.40 रुपए और उज्जैन में 106.84 रुपए  है 1 लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.84 रुपए, ग्वालियर में 91.78 रुपए, इंदौर में 91.80 रुपए, रीवा में 94.06 रुपए और उज्जैन में 92.19 रुपए है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews