Petrol Diesel Price: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, भोपाल-जबलपुर समेत MP के कई जिलों में महंगा हुआ ईंधन, जानें ताजा भाव

petrol diesel prices today

Petrol Diesel Prices: बुधवार को ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के भाव में उछाल आया है। Brent Crude 89 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुका है। डब्ल्यूटीआई फिलहाल 85.18 डॉलर पर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। मध्य प्रदेश प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में आज फ्यूल के रेट में बदलाव देखा गया है।

इन राज्यों में बदले भाव

आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, तेलंगाना और उत्तराखंड में बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, तमिलनाडु, राजस्थान, पंजाब, कर्नाटक, हरियाणा और बिहार में मामूली गिरावट देखने को मिली है।

एमपी के इन जिलों में हुआ बदलाव

मध्य प्रदेश के कई शहरों में आज पेट्रोल और डीजल के कीमतों में इजाफा देखा गया है। बालाघाट, भोपाल, गुना, जबलपुर, मंडला, मुरैना, सीहोर और उज्जैन में फ्यूल के रेट में बढ़ोत्तरी हुई है। विदिशा, सतना, कटनी, धार, भिंड और अशोकनगर में हल्की गिरावट देखने को मिली है।

एमपी में क्या है फ्यूल का भाव?

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज 0.36 36 पैसे की बढ़ोत्तरी के साथ पेट्रोल का भाव 106.47 रुपए प्रति लीटर है। यहां डीजल की कीमत 91.84रुपए प्रति लीटर है। 3 अप्रैल को एक लीटर पेट्रोल की कीमत की कीमत जबलपुर में 106.95 रुपए, खंडवा में 107.18 रुपए, ग्वालियर में 106.40 रुपए, इंदौर में 106.40 रुपए और उज्जैन में 106.84 रुपए है ‌। एक लीटर डीजल की कीमत इंदौर में 91.80 रुपए, जबलपुर में 92.31रुपए, रीवा में 94.06 रुपए, ग्वालियर में 91.78 रुपए और उज्जैन में 92.19 रुपए है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews