Petrol Diesel Price: भोपाल-रतलाम समेत MP के कई जिलों में बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के भाव, इन राज्यों में भी हुआ बदलाव, चेक करें लेटेस्ट रेट

petrol diesel Price

Petrol Diesel Price Today: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में 2% तक का उछाल देखा गया। ब्रेंट क्रूड 83.55 डॉलर और डब्ल्यूटीआई 79.97 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। तेल कंपनियों ने शनिवार सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। कई राज्यों में बदलाव देखा गया है। हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और उड़ीसा में आज ईंधन के कीमतों में इजाफा हुआ है। आंध्र प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक और केरल में मामूली  गिरावट देखी गई है।

क्या है ईंधन का भाव?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 96.75 रुपए प्रति लीटर है, यहाँ डीजल की कीमत डीजल की कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.27 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.03 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 93.76 रुपए प्रति लीटर है। बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत 101.44 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत है 87.89 रुपए प्रति लीटर है। जयपुर में पेट्रोल का भाव 108.48 रुपए प्रति लीटर और डीजल का भाव 93.72 रुपए प्रति लीटर है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल का भाव 108.48 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 93.75 रुपए प्रति लीटर है।

एमपी के इन शहरों में बदल गए दाम

2 मार्च को भोपाल समेत एमपी के कई जिलों में फ्यूल के रेट में इजाफा देखा गया है। अलीराजपुर, बड़वानी, छतरपुर, होशंगाबाद, इंदौर, जबलपुर, रतलाम और सतना में मामूली इजाफा हुआ है। छतरपुर में 1 रुपए से अधिक के वृद्धि के साथ पेट्रोल का भाव 110.50 प्रति लीटर तक पहुंच चुका है। अशोक नगर, बालाघाट, कटनी, खंडवा, खरगोन और सिवनी में ईंधन के भाव में कमी देखी गई है।

इंदौर में पेट्रोल का भाव 108.70 रुपए प्रति लीटर है, यहाँ डीजल की कीमत 93.97 रुपए प्रति लीटर है। जबलपुर में एक लीटर डीजल की कीमत 93.99 रुपए प्रति लीटर है और 1 लीटर पेट्रोल 108.72 रुपए में बिक रहा है। उज्जैन में पेट्रोल का भाव 109 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 94.25रुपए  प्रति लीटर है। बुरहानपुर, अनूपपुर, रीवा और शहडोल में आज पेट्रोल का भाव 111 रुपए से ज्यादा है। ग्वालियर में पेट्रोल की कीमत 108.58 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 93.84 रुपए प्रति लीटर है।

ऐसे चेक करें लेटेस्ट रेट

आप आसानी से 9224992249‌ एसएमएस भेजकर अपने शहर में ईंधन की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इस नंबर पर अपने शहर का RSP कोड टाइप करके भेजें। आरएसपी कोड जानने के लिए iocl.com पर जा सकते है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews